खबर
Top News

बेटे के लिए बहू देखने निकले पुजारी समेत 5 दोस्तों की डैम में कार गिरने से मौत: गांव में मातम, एक साथ उठीं पांच अर्थियां

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जुलाई 2026, 8:32 pm
शेयर करें:
बेटे के लिए बहू देखने निकले पुजारी समेत 5 दोस्तों की डैम में कार गिरने से मौत

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
बेटे के लिए बहू देखने निकले एक परिवार को शाम तक रिश्ता तय होने की खुशखबरी का इंतजार था, लेकिन उसकी जगह पांच लोगों की मौत की दर्दनाक सूचना पहुंची। राजगढ़ जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में हनुमान मंदिर के पुजारी गोविंद तिवारी समेत उनके चार दोस्तों की मौत हो गई। कार के डैम में गिरने से पांचों की मौके पर ही जान चली गई। इस हादसे ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया।

पत्नी से कहा था- 'शाम तक अच्छी खबर दूंगा'
परिजनों के मुताबिक, हनुमान मंदिर के पुजारी गोविंद तिवारी शनिवार सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद घर लौटे और पत्नी सुशीला तिवारी से कहा कि बेटे राहुल के लिए लड़की देखने खुजनेर जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि रिश्ता तय हो गया तो शाम तक अच्छी खबर देंगे। परिवार पूरे दिन उनके फोन का इंतजार करता रहा, लेकिन शाम होते-होते हादसे की खबर ने सब कुछ बदल दिया।

रास्ते में हुआ हादसा, डैम में गिरी कार
गोविंद तिवारी अपने चचेरे भाई कमल तिवारी, शंकर नाथ, अरनियाखुर्द निवासी अरविंद और रोहित के साथ सुबह करीब 10 बजे रवाना हुए थे। रास्ते में सभी ने अरनियाखुर्द स्थित एक होटल पर नाश्ता किया। इसके बाद यात्रा के दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर डैम में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।

होटल संचालक की बात याद कर भर आईं आंखें
होटल संचालक लखन मेवाड़ा ने बताया कि उन्होंने मजाक में कहा था कि यदि लंबी यात्रा पर जा रहे हैं तो एक ड्राइवर साथ ले जाना चाहिए। इस पर रोहित ने मुस्कुराते हुए मना कर दिया। कुछ घंटे बाद जब पांच लोगों की मौत की खबर मिली तो उन्हें गहरा झटका लगा। घटना को याद करते हुए उनकी आंखें नम हो गईं।

गांव में पसरा मातम, साथ उठीं पांच अर्थियां
दुर्घटना के बाद अरनियाखुर्द गांव में मातम छा गया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को ही पांचों का अंतिम संस्कार किया गया। एक ही गांव से एक साथ पांच अर्थियां उठीं, जिसे देखकर पूरा गांव गम में डूब गया। ग्रामीणों का कहना है कि पांचों दोस्त जीवनभर हर सुख-दुख में साथ रहे और अंतिम सफर भी साथ ही तय किया।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी
Top News

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

about 4 hours ago
बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन
Top News

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

about 4 hours ago
IRCTC केस
Top News

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

about 4 hours ago
खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न
Top News

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

about 4 hours ago
10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
Top News

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

about 4 hours ago
आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी
Top News

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

about 5 hours ago
बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव
Top News

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

about 5 hours ago
दुबई में सनपाल का रिमोट
Top News

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

about 5 hours ago
घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
Top News

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

about 5 hours ago
जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने  में हाजिरी
Top News

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

about 5 hours ago
इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल
Top News

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

about 5 hours ago
600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
Top News

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

about 5 hours ago
मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत
Top News

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

about 5 hours ago
मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

about 6 hours ago
थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

about 6 hours ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

about 6 hours ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

about 6 hours ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

about 6 hours ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

about 6 hours ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!