वीडियो देखिये, संसदीय कार्य मंत्री ने साधा कांग्रेस पर निशाना: महत्वपूर्ण शिक्षा विधेयक पर चर्चा में बाधा न डालें
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा के दौरान कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर महत्वपूर्ण विधेयक की चर्चा में बाधा डालने का आरोप लगाया।
रिजिजू ने कहा कि यह विधेयक देश के बच्चों, युवाओं और छात्रों के भविष्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कानून है। उन्होंने बताया कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सदस्य पूरी तैयारी के साथ चर्चा में भाग लेने के लिए आए हैं तथा विपक्ष के सदस्यों ने भी संशोधन प्रस्तुत किए हैं।
उन्होंने कहा कि शुरुआत में कांग्रेस इस विषय पर चर्चा की मांग कर रही थी, लेकिन अब जब सरकार ने विधेयक चर्चा के लिए सूचीबद्ध कर समय निर्धारित कर दिया है, तब भी कांग्रेस और उसके कुछ सहयोगी दल व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं।
संसदीय कार्य मंत्री ने कांग्रेस सांसदों से अपील करते हुए कहा कि वे इस महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा में भाग लें और अनावश्यक व्यवधान से बचें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का व्यवहार पार्टी की छवि को और नुकसान पहुंचाएगा।
रिजिजू ने कहा कि सभी दलों को राजनीति से ऊपर उठकर इस विधेयक पर सार्थक चर्चा करनी चाहिए, ताकि परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके और देश के युवाओं एवं छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कानून बनाया जा सके।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!