पारिवारिक रंजिश ने ली जान: युवक की चाकू से गोदकर हत्या; पत्नी पर गलत नजर रखने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घर के पास कलारी के सामने 25 वर्षीय युवक सचिन पंथी की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं।
पेट, सीने और पीठ पर किए ताबड़तोड़ वार
पुलिस के अनुसार, मृतक सचिन पंथी (25) पुत्र मुकेश पंथी, गणेश मंदिर के पास अटल अयूब नगर का रहने वाला था। वह चौक बाजार स्थित एक क्रॉकरी दुकान में सेल्समैन के रूप में काम करता था। परिवार में पांच भाई और एक बहन हैं, जिनमें सचिन तीसरे नंबर का था।
रविवार रात घर के पास कलारी के सामने आरोपी ने सचिन पर चाकू से लगातार वार किए। हमले में उसके पेट, सीने और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल सचिन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भाई का आरोप- पत्नी पर रखता था गलत नजर
मृतक के भाई छोटू पंथी ने आरोपी राकेश पंथी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आरोपी रिश्ते में उनकी बुआ का बेटा है और लंबे समय से परिवार की महिलाओं, खासकर उनकी पत्नी पर गलत नजर रखता था। वह आए दिन अशोभनीय टिप्पणियां करता और फब्तियां कसता था, जिससे दोनों परिवारों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा था।
मकान विवाद के बाद बढ़ी दुश्मनी
परिजनों के मुताबिक, करीब 20 वर्ष पहले उनकी दादी ने मोहल्ले का एक मकान बुआ को दिया था। बाद में बुआ और फूफा ने वह मकान किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। लगभग दो महीने पहले उसी मकान को मृतक के परिवार ने दोबारा खरीद लिया। इसके बाद से आरोपी परिवार से रंजिश रखने लगा और अक्सर विवाद करने लगा।
गृह प्रवेश के दिन भी किया था विवाद
परिवार का आरोप है कि करीब 20 दिन पहले नए मकान के गृह प्रवेश के दौरान आरोपी घर पहुंचा और मृतक के भाई की पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद भी वह रास्ते में रोककर फब्तियां कसता रहा। विरोध करने पर उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।
फोन कर दी थी जान से मारने की धमकी
छोटू का आरोप है कि आरोपी कई बार फोन कर मिलने के लिए बुलाता था। जब कोई मिलने नहीं गया तो उसने धमकी दी थी कि "जो भी सामने मिलेगा, उसे खत्म कर दूंगा।" इसके कुछ दिन बाद ही उसने सचिन पर जानलेवा हमला कर दिया।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
गौतम नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!