खबर
Top News

छात्रा की संदिग्ध मौत पर फूटा आदिवासी समाज का गुस्सा: थाने का घेराव; केस दर्ज करने और कलेक्टर-एसपी को बुलाने की मांग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जुलाई 2026, 7:43 pm
शेयर करें:
छात्रा की संदिग्ध मौत पर फूटा आदिवासी समाज का गुस्सा

खुलासा फर्स्ट, बड़वानी।
जिले के पाटी ब्लॉक स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की 11वीं कक्षा की आदिवासी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार को पीड़ित परिवार और आदिवासी सामाजिक संगठनों ने पाटी थाने का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की।

थाने के सामने धरने पर बैठे सैकड़ों लोग
छात्रा की मौत से नाराज बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र पाटी थाने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर धरना देकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) को मौके पर बुलाने की मांग की।

जयस ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
धरने में शामिल जयस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजू पटेल ने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो संगठन जिलेभर में आंदोलन तेज करेगा और चक्काजाम जैसे बड़े कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

परिजन ने लगाए गंभीर आरोप
पीड़ित परिवार ने जयस प्रतिनिधियों को बताया कि पाटी थाना प्रभारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया। परिवार का आरोप है कि विद्यालय के हॉस्टल वार्डन ने घटना की सही जानकारी नहीं दी और उन्हें गुमराह किया। परिजन का यह भी आरोप है कि मर्ग जांच के दौरान उनसे कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराए गए और बिना पूरी प्रक्रिया स्पष्ट किए जल्दबाजी में शव उन्हें सौंप दिया गया।

25 जुलाई को हुई थी छात्रा की मौत
गौरतलब है कि 25 जुलाई को पाटी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की 11वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद से परिजन और आदिवासी समाज लगातार मामले की निष्पक्ष जांच तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों की मांगों पर आधिकारिक निर्णय का इंतजार किया जा रहा है। वहीं धरना जारी है और क्षेत्र में स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी
Top News

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

about 4 hours ago
बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन
Top News

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

about 4 hours ago
IRCTC केस
Top News

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

about 5 hours ago
खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न
Top News

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

about 5 hours ago
10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
Top News

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

about 5 hours ago
आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी
Top News

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

about 5 hours ago
बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव
Top News

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

about 5 hours ago
दुबई में सनपाल का रिमोट
Top News

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

about 5 hours ago
घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
Top News

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

about 5 hours ago
जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने  में हाजिरी
Top News

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

about 6 hours ago
इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल
Top News

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

about 6 hours ago
600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
Top News

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

about 6 hours ago
मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत
Top News

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

about 6 hours ago
मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

about 6 hours ago
थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

about 6 hours ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

about 6 hours ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

about 6 hours ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

about 6 hours ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

about 6 hours ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!