इस मार्ग पर डेढ़ घंटे तक रेंगता रहा ट्रैफिक: रांग साइड वाहनों ने बढ़ाई मुसीबत; जाम में एंबुलेंस भी फंसी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर-उज्जैन मार्ग पर सोमवार को भीषण ट्रैफिक जाम ने वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दीं। अरविंदो हॉस्पिटल से परली टोल नाका तक करीब डेढ़ घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान मरीज को लेने जा रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
रांग साइड से घुसे वाहन, बिगड़ी यातायात व्यवस्था
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जाम के दौरान कई वाहन चालक जल्दबाजी में रॉन्ग साइड से निकलने लगे। इससे दोनों ओर यातायात पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया और सड़क पर चारपहिया व दोपहिया वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हालात ऐसे बन गए कि वाहनों का आगे बढ़ना भी मुश्किल हो गया।
मरीज को लेने जा रही एंबुलेंस भी रुकी
जाम में फंसी एंबुलेंस के चालक ने बताया कि वह मरीज को लेने अस्पताल जा रहा था, लेकिन लंबे ट्रैफिक जाम के कारण समय पर नहीं पहुंच सका। एंबुलेंस के फंसने से मौके पर मौजूद लोगों ने भी ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठाए।
सूचना मिलते ही पहुंची यातायात पुलिस
ट्रैफिक जाम की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने रॉन्ग साइड से आ रहे वाहनों को हटवाकर धीरे-धीरे दोनों ओर से ट्रैफिक सामान्य कराया।
सिक्स लेन निर्माण बना जाम की बड़ी वजह
स्थानीय लोगों का कहना है कि इंदौर-उज्जैन मार्ग पर इन दिनों सिक्स लेन सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण के कारण सड़क का कुछ हिस्सा प्रभावित है, जिससे आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। ऐसे में कुछ वाहन चालक नियमों का पालन करने के बजाय रॉन्ग साइड से निकलने की कोशिश करते हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है।
लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य वाले क्षेत्रों में बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट किया जाए और रॉन्ग साइड से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।
संबंधित समाचार

रात में सुनसान जगह पर मिली एसडीएम की कार:पूछताछ पर गाड़ी ले भागा चालक; युवती भी थी साथ

देखिए वीडियो:जस्टिस कोगजे की नई पारी शुरू; करीब तीन महीने बाद मिला स्थायी चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

हेलमेट नहीं था:चालान कर चौराहे पर लगाई ड्यूटी

देखिए वीडियो:अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, इतने महीने में करोड़ों की शराब जब्त; कई वाहन पकड़े, जहरीली शराबकांड के बाद बढ़ी चौकसी

कम वर्षा से सूखे जैसे हालात:इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के

देखिए वीडियो:33 साल से योजना में फंसे प्लॉट; रहवासियों का फूटा गुस्सा, किया हनुमान चालीसा का पाठ, बोले- पूरी राशि जमा करा दी, फिर भी योजना से मुक्ति क्यों नहीं?

उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार:पहले चरण में 600 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

पहली बार हो रहा सिंहस्थ:सदियों से सिंहस्थ के साक्षी खड़े हनुमान किसी ने नहीं हटाया अब मुख्यमंत्री से आस

फुटपाथ पर मिला हम्माल का शव:पत्थरों से वार कर हत्या की आशंका; साथी फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

होटल में महिला का शव मिला:पाइप कारोबारी के साथ सुबह पहुंची थी; शाम को व्यापारी के निकलने के बाद कमरे में मिली मृत

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर NOC का पेंच; 50 हजार से अधिक छात्रों के आने के दावे से बढ़ी पुलिस की चिंता, इस पार्क की क्षमता पर मांगा जवाब

आईडीए से मुक्ति के लिए रहवासी आज सड़कों पर:6 हजार प्लॉटधारक करेंगे पदयात्रा; पहली बार जेन-जी और अल्फा पीढ़ी भी आंदोलन में शामिल

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड में सरकार का बड़ा एक्शन; न्यायिक जांच के आदेश, ये बने नए आईजी, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!