कलेक्टर के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश: समय-सीमा के प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि समय-सीमा के प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं से जुड़े मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित समय-सीमा (टीएल) समीक्षा बैठक में विभागवार सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा की गई। इस दौरान श्रम विभाग के सहायक आयुक्त डी.पी. सिंह के स्तर पर प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और अन्य प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता है। लगातार लापरवाही बरतने वाले विभागों के विरुद्ध वित्तीय दंड सहित प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में कलेक्टर ने जिले में आयोजित किए जा रहे राजस्व जनकल्याण शिविरों की समीक्षा करते हुए कहा कि इन शिविरों के माध्यम से नामांतरण, बंटवारा, बटांकन, सीमांकन सहित वर्षों से लंबित राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन से जुड़े राजस्व मामलों का भी शिविरों में मौके पर ही समाधान किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने सभी राजस्व अधिकारियों को शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और अवैध कॉलोनाइजेशन के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी अवैध अतिक्रमण मिले, वहां बिना विलंब कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आने पर उसके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े, अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन को कार्यमुक्त होने पर कलेक्टर कार्यालय में भावभीनी विदाई दी गई। कलेक्टर शिवम वर्मा ने उनकी कार्यकुशलता, कर्तव्यनिष्ठा और प्रशासनिक योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। श्री जैन की पदस्थापना उप सचिव के रूप में मुख्य सचिव कार्यालय, भोपाल में की गई है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!