खबर
Top News

देखिए वीडियो, युवती को कार में बैठाकर ले गए दो युवक: परिजन ने दर्ज कराया अपहरण का केस, लड़की ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 सितंबर 2026, 2:20 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
धार्मिक नगरी उज्जैन के लालबाई-फूलबाई इलाके में मंगलवार रात 19 वर्षीय युवती को कार में बैठाकर ले जाने के मामले का खुलासा हुआ है।

परिजन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। घटना के बाद पुलिस ने युवती और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

मामले में नया मोड़ तब आया, जब घटना के कुछ घंटे बाद युवती ने मोबाइल से एक वीडियो रिकॉर्ड कर परिजनों को भेजा।

वीडियो में युवती ने कहा कि वह अपनी मर्जी से युवकों के साथ गई है और दो-तीन दिन में वापस लौट आएगी। वीडियो में उसके साथ एक युवक भी नजर आ रहा है।

घर के बाहर खड़ी थी युवती, कार से आए युवक
पुलिस के मुताबिक, युवती मंगलवार रात करीब 8 बजे घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान बिना नंबर की काली कार वहां पहुंची। आरोप है कि कार से उतरे दो युवकों ने युवती को पकड़कर जबरन वाहन में बैठाया और वहां से चले गए।

घटना पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज के आधार पर पुलिस कार और युवकों की पहचान करने में जुटी है। युवती के पिता पुलिस थाने में क्रेन चालक के रूप में काम करते हैं।

टीआई बोले- अपहरण का केस दर्ज, एक युवक की पहचान
टीआई प्रतीक शर्मा ने बताया कि परिजन की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज किया गया है।

जांच के दौरान उर्दूपुरा निवासी ध्रुव कुमावत का नाम सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय उसके साथ एक अन्य युवक भी था।

ध्रुव का मोबाइल फिलहाल बंद बताया जा रहा है। पुलिस मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से तलाश
पुलिस ने युवती और दोनों युवकों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें लगाई हैं। एक टीम कार व संदिग्ध युवकों की तलाश कर रही है, जबकि दूसरी टीम घटनास्थल से लेकर संभावित रास्तों के CCTV फुटेज खंगाल रही है।पुलिस का कहना है कि युवती के मिलने और आरोपियों से पूछताछ के बाद पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

वीडियो में युवती ने कहा- अपनी मर्जी से गई हूं
परिजन को भेजे गए वीडियो में युवती के साथ ध्रुव कुमावत नजर आ रहा है। युवक वीडियो में दावा करता है कि वह युवती को करीब चार साल से जानता है और दोनों अपनी मर्जी से घर से निकले हैं।

वीडियो में युवती भी कहती है कि वह अपनी इच्छा से कार में बैठी थी। दोनों ने वीडियो में शादी करने की बात भी कही है।

हालांकि, पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर अपहरण के मामले को अभी खत्म नहीं किया है। पुलिस युवती को बरामद करने के बाद उसके बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप:दो गिरफ्तार; पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस किया जब्त,15 लाख की कार भी पकड़ी

1 minute ago
रेवंत रेड्डी धिक्कार है
Top News

रेवंत रेड्डी धिक्कार है:कर दिया भगवान का बंटवारा

7 minutes ago
मोहन का राजधर्म
Top News

मोहन का राजधर्म:राजधर्म और सुशासन की मिसाल: आपसी सहमति से खुला विकास का मार्ग

26 minutes ago
बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर
Top News

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर:भस्म आरती में हुए शामिल; नंदी हॉल में बैठकर की आराधना

31 minutes ago
देखिए वीडियो, ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई
Top News

देखिए वीडियो, ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई:दो आरोपी गिरफ्तार; तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ

37 minutes ago
नगर निगम के पानी के टैंकर का कहर
Top News

नगर निगम के पानी के टैंकर का कहर:दो को कुचला; छात्रा की मौत, एक गंभीर

about 1 hour ago
हजारों करोड़ की ड्रग्स जब्त
Top News

हजारों करोड़ की ड्रग्स जब्त:इतने विदेशी पकड़े गए; नाव से इतने किलो हेरोइन-मेथ बरामद, इस द्वीप के पास कार्रवाई

about 1 hour ago
एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ियों का जलवा
Top News

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ियों का जलवा:नीरू का गोल्ड; मनीषा का सिल्वर तो देव ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन:कलेक्टोरेट कार्यालय के बाहर इनका पुतला फूंका; पुलिस से धक्का-मुक्की

about 1 hour ago
गृह मंत्री के मंच को बम से उड़ाने की धमकी
Top News

गृह मंत्री के मंच को बम से उड़ाने की धमकी:रैली से पहले मिला ई-मेल; अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

about 1 hour ago
इस फॉर्म से हटा अतिरिक्त घोषणा-पत्र
Top News

इस फॉर्म से हटा अतिरिक्त घोषणा-पत्र:अब इस साल की वोटर लिस्ट में माता-पिता का नाम बताने की जरूरत नहीं

about 2 hours ago
एपीके फाइल डाउनलोड करते ही अकाउंट से उड़ाए इतने लाख
Top News

एपीके फाइल डाउनलोड करते ही अकाउंट से उड़ाए इतने लाख:दो लोगों के साथ साइबर फ्रॉड; एफआईआर दर्ज

about 2 hours ago
एशियन गेम्स में चिकिता तनिपार्थी का डबल गोल्ड
Top News

एशियन गेम्स में चिकिता तनिपार्थी का डबल गोल्ड:डेढ़ घंटे में जीते दो स्वर्ण; लवलीना फाइनल में पहुंचीं

about 3 hours ago
हॉस्टल में लटक रहे मरे चमगादड़
Top News

हॉस्टल में लटक रहे मरे चमगादड़:3 महीने से मेस बंद; इतने छात्रों से लाखों की फीस, सुविधाएं नदारद

about 3 hours ago
रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या
Top News

रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या:गला रेतकर उतारा मौत के घाट; घटना के बाद से केयरटेकर लापता

about 3 hours ago
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:मशहूर रेस्टोरेंट के किचन में मिली अनियमितताएं; फ्रीजर में वेज-नॉनवेज साथ रखे मिले, बिना लाइसेंस बन रहे मोमोज पर भी रोक

about 3 hours ago
दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद
Top News

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

about 20 hours ago
एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल
Top News

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

about 20 hours ago
श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा
Top News

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

about 20 hours ago
अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!