जमीन पर वर्षों से काबिज, फिर भी अधिकारों से वंचित किसान-आदिवासी: पट्टों और मकानों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे
KHULASA FIRST
संवाददाता

संविधान दिवस पर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर रैली, मुआवजे और वन अधिकारों का उठाया मुद्दा; प्रशासन ने दिया जांच और कार्रवाई का आश्वासन
खुलासा फर्स्ट, पन्ना।
एक ओर संविधान दिवस पर संवैधानिक अधिकारों की बात हो रही थी, तो दूसरी ओर पन्ना में किसान और आदिवासी अपने हक की मांग लेकर सड़कों पर उतरे। किसी को वर्षों से जमीन के पट्टे का इंतजार है तो किसी को विकास परियोजना में टूटे मकान के मुआवजे का। वहीं, दशकों से मकानों में रह रहे परिवारों के सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो गया है।
गुरुवार को जय किसान संगठन के बैनर तले किसानों, आदिवासियों और प्रभावित ग्रामीणों ने छत्रसाल पार्क से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने अपर कलेक्टर मधुवंत राव धुर्वे को राज्यपाल के नाम 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की।
18 साल से पट्टों का इंतजार, कब मिलेगा जमीन का अधिकार?
जय किसान संगठन के नेता अमित भटनागर के मुताबिक, कनेरी गांव के ग्रामीणों को 18 साल से जमीन के पट्टे नहीं मिले हैं। वहीं, पाठा, प्रतापपुर और छतेही में वन अधिकार, खेतों की घेराबंदी और लंबे समय से जमीन पर रह रहे परिवारों से जुड़े विवादों का निराकरण नहीं हुआ है।
संगठन ने इन समस्याओं को ज्ञापन में शामिल करते हुए ग्रामीणों के भूमि और वन अधिकारों से जुड़े मामलों के निराकरण की मांग की है।
विकास परियोजना में टूटे मकान, मुआवजे का इंतजार
भटनागर ने आरोप लगाया कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित परिवारों के मकान टूटने के बावजूद उन्हें समय पर मुआवजा नहीं मिला। वहीं, ललितपुर-सिंगरौली रेल मार्ग के कारण कई किसानों की सिंचित जमीन असिंचित हो गई है। माझगवां और रूंझ परियोजनाओं की धीमी गति को लेकर भी संगठन ने सवाल उठाए।
30 साल से रह रहे परिवारों पर बेघर होने का संकट
पुरुषोत्तम नगर में करीब तीन दशकों से रह रहे कमजोर वर्ग के परिवारों को मकान खाली करने और उन्हें गिराने के नोटिस दिए जाने पर भी संगठन ने आपत्ति जताई है।
भटनागर ने आरोप लगाया कि मकान तोड़ने और कथित फर्जी मामलों में पुलिस बल के साथ तेजी दिखाई जाती है, लेकिन किसानों और आदिवासियों की समस्याओं के निराकरण में वैसी तत्परता नजर नहीं आती।
प्रशासन ने दिया जांच और कार्रवाई का आश्वासन
अपर कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में संगठन ने सभी 11 मांगों पर कार्रवाई की मांग की है। भटनागर के मुताबिक, प्रशासन ने ज्ञापन में शामिल समस्याओं की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। हालांकि, पट्टों के वितरण, लंबित मुआवजे और मकानों को लेकर जारी नोटिस पर प्रशासन का बिंदुवार पक्ष अभी सामने नहीं आया है।
आश्वासन से आगे कब बढ़ेगी कार्रवाई?
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी कुछ दिनों में मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो महा आंदोलन किया जाएगा।
अब सवाल यह है कि वर्षों से पट्टों का इंतजार कर रहे ग्रामीणों को जमीन का अधिकार कब मिलेगा? विस्थापित परिवारों को मुआवजा कब दिया जाएगा और दशकों से अपने मकानों में रह रहे परिवारों के आशियानों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? प्रशासन के आश्वासन के बाद अब किसानों और आदिवासियों को ठोस कार्रवाई का इंतजार है।
संबंधित समाचार

सतना जिला पंचायत बैठक में हंगामा:विपक्षी धरने पर बैठे; DMF राशि आवंटन में पक्षपात का आरोप

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!