खबर
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन: कलेक्टोरेट कार्यालय के बाहर इनका पुतला फूंका; पुलिस से धक्का-मुक्की

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 सितंबर 2026, 1:18 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन बुधवार को इंदौर में तेज हो गया। जिला कांग्रेस कार्यालय से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्टोरेट की ओर रवाना हुए। कार्यकर्ता 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो' के नारे लगाते हुए आगे बढ़े।

कलेक्टोरेट के पास पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्टोरेट जाने पर अड़े रहे, जिसके चलते पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका।

प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्टोरेट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है और चार थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।

चिंटू चौकसे बोले- इस्तीफा होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने आई थी, लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की की और लाठीचार्ज किया।

चौकसे ने चुनाव आयोग और CEC पर कांग्रेस के लगाए आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में आंदोलन कर रही है।

जिला कांग्रेस कार्यालय से निकला जुलूस
प्रदर्शन की शुरुआत गांधी चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से हुई। कार्यकर्ता हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर कलेक्टोरेट की ओर बढ़े। इस दौरान लगातार 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो' के नारे लगाए गए।

पुलिस ने कलेक्टोरेट की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद मौके पर काफी देर तक नारेबाजी और विरोध चलता रहा।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी प्रदर्शन में पहुंचे
प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने SIR और चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस के रुख पर अपनी बात रखी।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में बदलाव और SIR की प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का चुनाव आयोग को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

देशभर में भी हो रहे प्रदर्शन
SIR को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का विरोध देश के कई हिस्सों में सामने आया है। कांग्रेस ने 25 सितंबर को देशभर में प्रदर्शन कर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और इस्तीफे की मांग उठाई थी।

वहीं, चुनाव आयोग ने SIR से जुड़े फैसलों और प्रक्रिया का बचाव किया है। दूसरी ओर, विपक्षी दल प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता सूची में हुए बदलावों को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

संबंधित समाचार

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ियों का जलवा
Top News

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ियों का जलवा:नीरू का गोल्ड; मनीषा का सिल्वर तो देव ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

8 minutes ago
गृह मंत्री के मंच को बम से उड़ाने की धमकी
Top News

गृह मंत्री के मंच को बम से उड़ाने की धमकी:रैली से पहले मिला ई-मेल; अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

24 minutes ago
इस फॉर्म से हटा अतिरिक्त घोषणा-पत्र
Top News

इस फॉर्म से हटा अतिरिक्त घोषणा-पत्र:अब इस साल की वोटर लिस्ट में माता-पिता का नाम बताने की जरूरत नहीं

27 minutes ago
एपीके फाइल डाउनलोड करते ही अकाउंट से उड़ाए इतने लाख
Top News

एपीके फाइल डाउनलोड करते ही अकाउंट से उड़ाए इतने लाख:दो लोगों के साथ साइबर फ्रॉड; एफआईआर दर्ज

about 1 hour ago
एशियन गेम्स में चिकिता तनिपार्थी का डबल गोल्ड
Top News

एशियन गेम्स में चिकिता तनिपार्थी का डबल गोल्ड:डेढ़ घंटे में जीते दो स्वर्ण; लवलीना फाइनल में पहुंचीं

about 2 hours ago
हॉस्टल में लटक रहे मरे चमगादड़
Top News

हॉस्टल में लटक रहे मरे चमगादड़:3 महीने से मेस बंद; इतने छात्रों से लाखों की फीस, सुविधाएं नदारद

about 2 hours ago
रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या
Top News

रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या:गला रेतकर उतारा मौत के घाट; घटना के बाद से केयरटेकर लापता

about 2 hours ago
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:मशहूर रेस्टोरेंट के किचन में मिली अनियमितताएं; फ्रीजर में वेज-नॉनवेज साथ रखे मिले, बिना लाइसेंस बन रहे मोमोज पर भी रोक

about 2 hours ago
दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद
Top News

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

about 19 hours ago
एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल
Top News

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

about 19 hours ago
श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा
Top News

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

about 19 hours ago
अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 19 hours ago
युवक ने खुद को चाकू मारा
Top News

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

about 20 hours ago
सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

about 20 hours ago
लाखों की अवैध शराब जब्त
Top News

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

about 20 hours ago
पंचायत-निकाय उपचुनाव
Top News

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

about 20 hours ago
विकास पर पथराव
Top News

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

about 20 hours ago
पीठाधीश्वर  के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज
Top News

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

about 20 hours ago
नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी
Top News

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

about 21 hours ago
मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है
Top News

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!