देखिए वीडियो, मस्जिद उपद्रव: पुलिस पर पथराव के इतने आरोपी जेल भेजे गए; अब तक इतने गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शाही मस्जिद हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस पर पथराव और उपद्रव के मामले में गिरफ्तार किए गए 9 आरोपियों को बुधवार को जिला न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने सभी आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए।
कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस आरोपियों को थाना खाराकुंआ से मेडिकल जांच के लिए जिला चिकित्सालय लेकर गई। मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच सभी आरोपियों को जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
9 आरोपियों के नाम सामने आए
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में ईशान, तैयब मंसूरी, सलमान, कासिम, शेख आसिफ, साहिल, साबिर शेख, अल्पेश और समीर शामिल हैं।
पुलिस ने इन आरोपियों को शाही मस्जिद हटाने की कार्रवाई के दौरान हुए पथराव और उपद्रव के मामले में गिरफ्तार किया है।
अब तक 8 FIR, 20 गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, शाही मस्जिद हटाने को लेकर हुए उपद्रव के संबंध में अब तक 8 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। इन मामलों में 30 से अधिक लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 20 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले से जुड़े घटनाक्रम की जांच और आरोपियों से पूछताछ भी जारी है।
मस्जिद का हिस्सा हटाने की कार्रवाई जारी
इधर, शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने की कार्रवाई फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। बताया जा रहा है कि मस्जिद के संबंधित हिस्से को हटाने का काम मस्जिद कमेटी से जुड़े लोग स्वयं कर रहे हैं।
प्रशासन और पुलिस की निगरानी में कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी गई है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!