खबर
Top News

देखिये वीडियो, महाकाल मंदिर में सुरक्षा की बड़ी चूक: विधायक पुत्र ने बनाई रील; एजेंसी पर 5 लाख का जुर्माना, 3 सुरक्षाकर्मी बर्खास्त, प्रतिबंध के बावजूद मंदिर परिसर में करीब डेढ़ मिनट तक हुई वीडियोग्राफी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 नवंबर 2026, 11:10 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है। इंदौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला की मंदिर परिसर में बनाई गई करीब डेढ़ मिनट की रील सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मंदिर प्रबंधन ने कार्रवाई की है।

सुरक्षा एजेंसी पर 5 लाख रुपए का जुर्माना
प्रतिबंधित क्षेत्र में मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग होने पर सुरक्षा एजेंसी पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही तीन सुरक्षाकर्मियों प्रवीण पाल, गौरव गुर्जर और मधु नागर को बर्खास्त कर दिया गया है।

मंदिर में आम श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल और कैमरे ले जाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद परिसर में लगातार वीडियो बनता रहा। घटना के सामने आने के बाद सुरक्षा जांच और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

पहले भी तीन बार दी जा चुकी थी चेतावनी
मंदिर प्रबंधन के अनुसार, सुरक्षा एजेंसी को फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी रोकने के लिए पहले भी निर्देश दिए गए थे। 20 अप्रैल, 29 मई और 5 नवंबर को इस संबंध में चेतावनी दी गई थी। इससे पहले एजेंसी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था।

इसके बावजूद प्रतिबंधित क्षेत्र में वीडियो रिकॉर्डिंग की घटनाएं नहीं रुक पाईं। ताजा मामले में मंदिर प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाते हुए एजेंसी पर 5 लाख रुपए का अतिरिक्त जुर्माना लगाया और तीन कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया।

प्रतिबंधित परिसर में कैसे बनी डेढ़ मिनट की रील?
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रुद्राक्ष शुक्ला मंदिर परिसर में प्रवेश करते, पूजा-अर्चना करते और महाकाल लोक में घूमते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कुछ सुरक्षाकर्मी उनका स्वागत करते हुए भी नजर आते हैं।

नियमों के मुताबिक, आम श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश से पहले मोबाइल फोन निर्धारित स्थान पर जमा कराना पड़ता है। ऐसे में प्रतिबंध के बावजूद परिसर के भीतर मोबाइल से लगातार रिकॉर्डिंग होने पर सवाल उठ रहे हैं। यह भी जांच का विषय है कि प्रवेश के दौरान मोबाइल की जांच कैसे हुई और रिकॉर्डिंग रोकने के लिए तैनात कर्मचारियों ने कार्रवाई क्यों नहीं की।

श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद भी आया था सामने
मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर इससे पहले भी विवाद सामने आ चुके हैं। 11 नवंबर को दिल्ली से आए चार श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद और मारपीट के आरोप लगे थे। सुरक्षा कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर श्रद्धालुओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

लगातार सामने आ रही घटनाओं ने मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और श्रद्धालुओं के साथ व्यवहार को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

केवल कर्मचारियों पर कार्रवाई से नहीं चलेगा काम
तीन सुरक्षाकर्मियों को बर्खास्त करने और एजेंसी पर जुर्माना लगाने के बाद अब यह सवाल भी अहम है कि पहले दी गई चेतावनियों के बावजूद व्यवस्था में सुधार क्यों नहीं हुआ। प्रतिबंधित मोबाइल और कैमरे मंदिर परिसर तक कैसे पहुंचे, प्रवेश द्वार पर जांच में कहां चूक हुई और निगरानी की जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारियों की भूमिका क्या रही, इसकी जांच जरूरी है।

महाकाल मंदिर में सुरक्षा नियम सभी श्रद्धालुओं पर समान रूप से लागू होने चाहिए। व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि प्रतिबंधित वस्तुएं परिसर तक पहुंच ही न सकें और किसी भी श्रद्धालु को विशेष सुविधा के नाम पर नियमों से छूट न मिले।

रसूखदारों के लिए अलग नियम क्यों?
महाकाल मंदिर में जब भी विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला के आने पर इस तरह के विवाद सामने आते हैं, तो मंदिर की व्यवस्थाओं पर सवाल उठना लाजिमी है। आखिर बार-बार नियमों के उल्लंघन के बावजूद उन्हें मंदिर से ब्लैकलिस्ट क्यों नहीं किया जाता? क्या विधायक पुत्र होने के कारण उन पर कार्रवाई नहीं होती?

सवाल यह भी है कि हर बार कार्रवाई की गाज सुरक्षाकर्मियों और गरीब कर्मचारियों पर ही क्यों गिरती है? वीडियो में जिन लोगों का स्वागत और मेल-मिलाप दिखाई दे रहा है, उनकी भूमिका की जांच क्यों नहीं होती?

महाकाल के दरबार में आम श्रद्धालु और रसूखदारों के लिए अलग-अलग नियम क्यों? जवाबदेही सभी की तय होनी चाहिए, केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई करना उचित नहीं।

संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध
Top News

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

about 9 hours ago
70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा
Top News

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन
Top News

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

about 12 hours ago
फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला
Top News

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

about 12 hours ago
इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

about 12 hours ago
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत
Top News

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

about 13 hours ago
डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल
Top News

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

about 13 hours ago
भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण
Top News

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

about 13 hours ago
बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप
Top News

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

about 13 hours ago
इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस
Top News

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

about 13 hours ago
महंगा हुआ दूध
Top News

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

about 14 hours ago
इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा
Top News

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

about 14 hours ago
वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई
Top News

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

about 14 hours ago
फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना
Top News

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

about 14 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

about 14 hours ago
घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम
Top News

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

about 15 hours ago
बच्चों की सुरक्षा का संकल्प
Indore

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

about 15 hours ago
सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा
Top News

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

about 15 hours ago
‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा
Top News

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

about 15 hours ago
पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा
Top News

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!