खबर
Top News

देखिये वीडियो, खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: रेस्टोरेंट में मिले एक्सपायर्ड सामान और कीड़े लगे मसाले; एक ही फ्रीजर में रखी मिली वेज-नॉनवेज सामग्री, लाइसेंस किया निलंबित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अगस्त 2026, 1:01 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बायपास स्थित एडम्स एल रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में गंभीर लापरवाहियां सामने आई हैं। बिचोली मर्दाना स्थित मेहता फार्म हाउस में संचालित रेस्टोरेंट में टीम को 10 से ज्यादा एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली, जबकि पिस्ता, मिर्च पाउडर और सौंफ में कीड़े पाए गए।

आगामी आदेश तक लाइसेंस किया निलंबित
कार्रवाई के बाद खाद्य प्रशासन विभाग ने रेस्टोरेंट का खाद्य लाइसेंस आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के आधार पर की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, रखरखाव और स्वच्छता व्यवस्था की जांच की।

पिस्ता, मिर्च पाउडर और सौंफ में मिले कीड़े
निरीक्षण के दौरान टीम को पिस्ता, मिर्च पाउडर और सौंफ में कीड़े मिले। इसके अलावा 10 से अधिक ऐसे खाद्य पदार्थ पाए गए, जिनकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। अधिकारियों ने सभी एक्सपायर्ड सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया।

खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए विभाग ने पनीर, दही, मिर्च पाउडर, सौंफ, पिस्ता और राजमा चित्रा के छह नमूने लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

वेज-नॉनवेज सामग्री एक ही फ्रीजर में रखी मिली
जांच में रेस्टोरेंट की कई व्यवस्थाओं में गंभीर खामियां सामने आईं। अधिकारियों के अनुसार शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को एक ही डीप फ्रीजर में रखा गया था।

इसके अलावा खाद्य पदार्थ तैयार करने में उपयोग किए जाने वाले पानी की जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं कराई गई। खाद्य सामग्री बनाने और संभालने वाले कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र भी मौके पर नहीं मिले।

लाइसेंस किया निलंबित
खाद्य विभाग के अनुसार रेस्टोरेंट में खाद्य अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन पाया गया। साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक विनियम-2011 की अनुसूची-4 के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था।

इन गंभीर कमियों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 की धारा 32(3) के तहत रेस्टोरेंट का खाद्य लाइसेंस आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया गया है।

पहले भी दर्ज हो चुके हैं मामले
खाद्य विभाग के मुताबिक एडम्स एल रेस्टोरेंट के खिलाफ पहले भी दो प्रकरण न्याय निर्णायक अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए जा चुके हैं। दोनों मामलों में प्रतिष्ठान पर अर्थदंड लगाया गया था। फिलहाल दोनों मामले अपीलीय ट्रिब्यूनल में लंबित हैं।

संबंधित समाचार

जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा कड़ी
Top News

जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा कड़ी:2500 से ज्यादा जवान तैनात; ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी, सोशल मीडिया पर भी नजर

15 minutes ago
देखिए वीडियो, दूषित जलकांड
Top News

देखिए वीडियो, दूषित जलकांड:किसने महापौर से पूछा; 66 दिन फाइल लंबित क्यों रही?, आठ महीने बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं

28 minutes ago
करोड़ों के बैंक धोखाधड़ी मामले में इतने आरोपी तलब
Top News

करोड़ों के बैंक धोखाधड़ी मामले में इतने आरोपी तलब:इस व्यावसायिक ग्रुप के खिलाफ ईडी ने कोर्ट में दाखिल की कंप्लेंट

41 minutes ago
रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला निगम का बुलडोजर
Top News

रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला निगम का बुलडोजर:प्रसिद्ध प्रतिष्ठान सहित बाधक हिस्से हटाए; इतनी पोकलेन और जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

about 1 hour ago
दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत
Top News

दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत:एक ने फांसी लगाई; दूसरे की सड़क हादसे में मौत

about 1 hour ago
12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा
Top News

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

about 18 hours ago
देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी
Top News

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

about 19 hours ago
इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद
Top News

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

about 19 hours ago
शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

about 19 hours ago
स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप
Top News

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

about 20 hours ago
मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी
Top News

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

about 20 hours ago
अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील
Top News

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

about 20 hours ago
कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना
Top News

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

about 20 hours ago
सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
Top News

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

about 21 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

about 21 hours ago
कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला
Top News

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

about 21 hours ago
फ्लैट में चोरों ने बोला धावा
Top News

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

about 21 hours ago
बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम
Top News

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

about 21 hours ago
बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना
Top News

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

about 21 hours ago
उपद्रव से जुड़े भड़काऊ  व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक
Top News

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!