वीडियो देखिये, सड़क पर कैसे हो गया बाढ़ जैसा नजारा: किस परियोजना की पाइपलाइन फूटी; भीषण जल संकट के दौर में ऐसी घटना से सवालिया निशान
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के समीप सिमरोल क्षेत्र स्थित भैरूघाट के पास रविवार को नर्मदा-क्षिप्रा लिंक परियोजना की पाइपलाइन फूटने से हड़कंप मच गया। पाइपलाइन में हुए लीकेज के बाद भारी मात्रा में पानी तेज दबाव के साथ बाहर निकलने लगा, जिससे आसपास का क्षेत्र जलमग्न हो गया। सड़कें और आसपास की जमीन कुछ ही देर में पानी से भर गईं और दूर-दूर तक पानी ही पानी दिखाई देने लगा।
बाद में अधिकारियों ने इस मामले में स्पष्ट किया कि यह लाइन सिंचाई (इरिगेशन) एवं कृषि कार्यों हेतु जल आपूर्ति की लाइन है। शहर की पेयजल आपूर्ति से संबंधित नर्मदा लाइन पूर्णतः सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालित है तथा पेयजल वितरण व्यवस्था पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
ऊंची धार के रूप में पानी बाहर निकला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पाइपलाइन फूटने के बाद ऊंची धार के रूप में पानी बाहर निकलता रहा। देखते ही देखते बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर फैल गया, जिससे क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए। घटना के वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें तेज दबाव से निकलते पानी और जलभराव का दृश्य साफ दिखाई दे रहा है।
करोड़ों लीटर पानी बहने की आशंका
स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन काफी देर तक फूटी रही, जिसके कारण बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बह गया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कुल कितना पानी नष्ट हुआ है। क्षेत्र में चर्चा है कि करोड़ों लीटर पानी बहा हो सकता है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सूचना मिलते ही सक्रिय हुए अधिकारी
घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी और तकनीकी अमला मौके पर पहुंचा। पाइपलाइन से पानी का दबाव कम करने और लीकेज को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। अधिकारियों द्वारा नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
सामने आए हैरान करने वाले दृश्य
घटना के बाद सामने आई तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि पाइपलाइन फूटने के बाद पानी तेज वेग से बाहर निकल रहा है। सड़कें पूरी तरह जलमग्न नजर आ रही हैं और आसपास के क्षेत्र में पानी का बहाव लगातार जारी है। स्थानीय लोगों ने भी इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।
कारणों की होगी जांच
फिलहाल पाइपलाइन फूटने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या अत्यधिक दबाव को वजह माना जा रहा है। विभागीय अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि पाइपलाइन किस कारण से क्षतिग्रस्त हुई और इससे कितना नुकसान हुआ। नर्मदा-क्षिप्रा लिंक परियोजना मालवा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं में से एक है। ऐसे में पाइपलाइन फूटने की घटना ने परियोजना की सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!