खबर
Top News

कांग्रेस की चुनावी तैयारी: 500 महिलाओं की बनाई सूची; चुनाव लड़ने की इच्छुक उम्मीदवार को देगी ट्रेनिंग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 नवंबर 2026, 3:21 pm
शेयर करें:
कांग्रेस की चुनावी तैयारी

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर संसद में चर्चा की तैयारियों के बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस ने चुनावी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी ने प्रदेशभर से चुनाव लड़ने की इच्छुक 500 महिलाओं की सूची तैयार कराई है।

पहला ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित होगा
इन महिलाओं को चुनावी राजनीति के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए 2 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पहला ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित होगा।

विधानसभा की 115 सीटें महिलाओं के लिए हो सकती हैं आरक्षित
परिसीमन के बाद यदि सीटों में प्रस्तावित 50 फीसदी वृद्धि होती है तो मध्यप्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें बढ़कर 345 और लोकसभा की 29 सीटें बढ़कर करीब 44 हो सकती हैं।

ऐसे में एक तिहाई महिला आरक्षण के तहत विधानसभा की 115 और लोकसभा की करीब 15 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं। हालांकि, अंतिम स्थिति परिसीमन और आरक्षण की अधिसूचना के बाद ही स्पष्ट होगी।

जिला प्रभारियों से मंगवाए महिलाओं के नाम
प्रदेश कांग्रेस ने जिला प्रभारियों से चुनाव लड़ने की इच्छुक महिलाओं के नाम मांगे थे। स्थानीय सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों के साथ चुनाव लड़ने की क्षमता को चयन का आधार बनाया गया है।

सूची में नए चेहरों के अलावा पूर्व में विधानसभा, लोकसभा और महापौर का चुनाव लड़ चुकी महिलाओं को भी शामिल किया गया है।

शैक्षणिक योग्यता और संवाद कौशल का होगा परीक्षण
प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले के मुताबिक, प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं की भाषण शैली, संवाद कौशल, शैक्षणिक योग्यता और राजनीतिक समझ का प्राथमिक परीक्षण भी किया जा सकता है।

इसके आधार पर आगे प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी, महाराष्ट्र कांग्रेस की वरिष्ठ नेता यशोमति ठाकुर और छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शामिल होंगी।

2023 में 30 महिलाओं को दिया था टिकट
कांग्रेस ने 2023 के विधानसभा चुनाव में 30 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया था, जिनमें से छह ने जीत दर्ज की थी। इनमें बीना विधायक निर्मला सप्रे मई 2024 में भाजपा के साथ हो गई थीं।

वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रदेश की 29 सीटों में से केवल रीवा में नीलम अभय मिश्रा को उम्मीदवार बनाया था। वर्ष 2022 के महापौर चुनाव में पार्टी ने 15 उम्मीदवारों में आठ महिलाओं को मौका दिया था।

संसद की बैठकों पर रहेगी नजर
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की विशेष बैठक प्रस्तावित है। इस दौरान महिला आरक्षण के क्रियान्वयन और परिसीमन से जुड़े विधायी प्रस्ताव पेश किए जाने की संभावना है।

महिला आरक्षण कानून में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रावधान है।

संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप
Top News

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

about 7 hours ago
दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे
Top News

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

about 7 hours ago
एएसआई पर हमला
Top News

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

about 7 hours ago
रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..
Top News

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

about 8 hours ago
आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट
Top News

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

about 9 hours ago
अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस
Top News

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

about 9 hours ago
इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता
Top News

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

about 9 hours ago
नींद हराम कर रखी है सोने ने
Top News

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

about 9 hours ago
बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत
Top News

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

about 9 hours ago
टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी
Top News

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

about 9 hours ago
8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा
Top News

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

about 9 hours ago
कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री
Top News

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

about 10 hours ago
फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन
Top News

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

about 10 hours ago
परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज
Top News

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

about 10 hours ago
रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध
Top News

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

about 10 hours ago
महापौर ने किया निरीक्षण
Top News

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

about 10 hours ago
प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी
Top News

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

about 10 hours ago
नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई
Top News

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

about 11 hours ago
खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन
Top News

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

about 11 hours ago
सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी
Top News

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!