शहर में लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: यहां बनेगा 15 फीट चौड़ा लेफ्ट टर्न; वाहनों का दबाव होगा कम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एमजी रोड और मृगनयनी चौराहे पर रोजाना बनने वाले ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए नगर निगम अब पुराने एमजी रोड थाना भवन की जमीन का उपयोग करने जा रहा है। थाना भवन को हटाने का काम लगभग पूरा हो चुका है।
10 से 15 दिनों में निर्माण शुरू होने की संभावना
इसके बाद यहां करीब 15 फीट चौड़ा नया लेफ्ट टर्न तैयार किया जाएगा। निगम के अनुसार अगले 10 से 15 दिनों में इसका निर्माण शुरू होने की संभावना है।
वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी
नए लेफ्ट टर्न से शिवाजी मार्केट और नगर निगम की ओर से आने वाले वाहन चालकों को मृगनयनी चौराहे पर सिग्नल के बीच से निकलने की जरूरत नहीं होगी।
वे मंदिर के समीप से बनाए जाने वाले इस मार्ग के जरिए सीधे एमजी रोड की ओर जा सकेंगे। इससे चौराहे पर वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
कई साल से अटका था पुराने थाने को हटाने का काम
मृगनयनी चौराहे को व्यवस्थित करने की योजना के तहत पुराने एमजी रोड थाना भवन की जमीन को यातायात सुधार के लिए उपयोग में लेने की तैयारी पहले से चल रही थी।
इसके लिए सरकारी स्कूल की जमीन पर नगर निगम के समीप नया थाना भवन तैयार किया गया था, जहां अब थाने का संचालन हो रहा है।
इसके बाद पुराने भवन को हटाया जाना था, लेकिन भवन तोड़ने की लागत को लेकर ठेकेदारों से सहमति नहीं बन पाई। इसी कारण मामला कई साल तक आगे नहीं बढ़ सका।
अब निगम ने कुछ दिन पहले एक एजेंसी को भवन हटाने की जिम्मेदारी दी है। एजेंसी द्वारा तोड़फोड़ का काम शुरू करने के बाद भवन का अधिकांश हिस्सा हटाया जा चुका है। भवन पूरी तरह हटने के बाद उपलब्ध जमीन पर सड़क निर्माण का काम किया जाएगा।
थाने की जमीन से निकलेगा नया रास्ता
निगम की योजना के अनुसार पुराने थाना भवन की जमीन के एक हिस्से में करीब 15 फीट चौड़ा लेफ्ट टर्न बनाया जाएगा।
यह रास्ता मंदिर के समीप से मृगनयनी चौराहे के सामने एमजी रोड तक जोड़ा जाएगा। इसके लिए निर्माण एजेंसी तय की जा चुकी है और जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
सड़क के लिए उपयोग में नहीं आने वाली शेष जमीन पर बाउंड्रीवॉल बनाई जाएगी।
सिग्नल पर रुकने से मिलेगी राहत
अभी शिवाजी मार्केट और नगर निगम की तरफ से आने वाले वाहन मृगनयनी चौराहे पर पहुंचने के बाद सिग्नल और सामने से आने वाले यातायात के कारण रुकते हैं।
व्यस्त समय में वाहनों की संख्या बढ़ने पर यहां जाम की स्थिति भी बनती है।
नया लेफ्ट टर्न बनने के बाद इस दिशा से आने वाले वाहनों को चौराहे पर रुकने के बजाय सीधे एमजी रोड की ओर जाने का विकल्प मिल जाएगा।
नगर निगम का मानना है कि इससे चौराहे पर वाहनों का दबाव कम होगा और यातायात संचालन अधिक सुगम हो सकेगा।
पुराने थाना भवन की जगह को सड़क के रूप में उपयोग में लेने की यह योजना मृगनयनी चौराहे की यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!