भोजन में भ्रष्टाचार का कीड़ा: पड़ताल में मल्हाराश्रम में बदहाल हॉस्टल, घटिया भोजन और वसूली के आरोपों का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

चंचल भारतीय, 98936-44317
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मल्हाराश्रम सांदीपनि स्कूल में पढ़ने आए प्रदेशभर के होनहार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं देने के दावों का खुलासा हो गया है। यहां सुपर-100 योजना के तहत पढ़ रहे 304 विद्यार्थियों को न ढंग का खाना मिल रहा है, न पीने का पानी और न ही साफ शौचालय। ऊपर से जब छात्रों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की तो प्राचार्य देवेंद्र रामिश का पारा चढ़ गया। समस्याएं दूर करने के बजाय उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा और प्रैक्टिकल में फेल करने की धमकी दे डाली।
वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। अब कलेक्टर शिवम वर्मा ने प्राचार्य को निलंबित करने का प्रस्ताव संभागायुक्त को भेज दिया है।
छात्रों ने पहले स्कूल प्रबंधन के सामने बदहाल व्यवस्थाओं की शिकायत रखी। सुनवाई नहीं हुई तो सीएम हेल्पलाइन का दरवाजा खटखटाया। शिकायत में गंदे और जाम शौचालय, पेयजल संकट और हॉस्टल की खराब हालत का मुद्दा उठाया गया, लेकिन शिकायत सामने आते ही प्राचार्य ने विद्यार्थियों को फटकार लगाई।
वायरल वीडियो में वे छात्रों से कहते सुनाई दे रहे हैं कि तुमने अपनी बदमाशी कर ली, अब हम अपनी बदमाशी दिखाते हैं। इतना ही नहीं, प्रैक्टिकल में शून्य अंक देने और परीक्षा में फेल करने की धमकी भी दी। यानी सुविधाएं मांगना भी विद्यार्थियों के लिए मुसीबत बन गया।
मेन्यू में कुछ और, थाली में कुछ और खाने में कीड़े मिलने का आरोप
छात्र लक्की शुक्ला ने आरोप लगाया कि मेस में तय मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जाता। रजिस्टर में कुछ और दर्ज होता है, जबकि थाली में कुछ और परोसा जाता है। रोज कद्दू, लौकी और बड़ी की सब्जी देने की शिकायत भी की।
छात्र का आरोप है कि कई बार खाने में कीड़े मिले, फोटो दिखाकर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा विद्यार्थियों को डराया-धमकाया जाता है। सवाल यह है कि विद्यार्थियों के भोजन के नाम पर खर्च होने वाली राशि का हिसाब कौन ले रहा है?
किस प्रक्रिया से हो रहा है भुगतान?
खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में हॉस्टल की मेस व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आई है। जानकारी के मुताबिक पहले काजा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड को टेंडर मिला था। इसके बाद अजनेय फूड्स एंड कैटरर्स के विपुल शर्मा को जून 2022 से 2023 तक काम मिला। मेस का संचालन करने वाले चेतन जैन का कहना है कि उन्हें 2023-24 तक का टेंडर मिला था। फिलहाल नया टेंडर प्रक्रिया में है, लेकिन इसके बावजूद मेस का संचालन जारी है।
प्रति विद्यार्थी 70 रुपए के हिसाब से नाश्ते और भोजन का भुगतान मिलने की बात भी उन्होंने बताई। अब सवाल यह है कि जब नया टेंडर हुआ ही नहीं तो मेस किस आधार पर चलाई जा रही है? भुगतान किस प्रक्रिया से हो रहा है और भोजन की गुणवत्ता की निगरानी कौन कर रहा है?
मेंटेनेंस के नाम पर वसूली, लेकिन पंखे और बोर्ड तक खराब
छात्र मिथुन करोरिया ने बताया कि वह मुरैना का रहने वाला है और जून 2026 में कक्षा 11वीं में प्रवेश लिया था। शुरुआत से ही हॉस्टल में रहने और खाने की समस्याएं हैं। लिखित और मौखिक शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। विद्यार्थियों ने हॉस्टल की रंगाई-पुताई, बिजली और अन्य मरम्मत कार्यों पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि इन मदों में लाखों रुपए खर्च होने के बावजूद पंखे और बिजली के बोर्ड खराब पड़े हैं।
मेंटेनेंस के नाम पर बिल बनते हैं, लेकिन सुधार नहीं होता। छात्र मनीष पारकर ने आरोप लगाया कि कॉशन मनी के नाम पर 2500 रुपए जमा कराए जाते हैं। टीसी लेते समय मेंटेनेंस और तोड़फोड़ के नाम पर 500 रुपए अतिरिक्त वसूले जाते हैं। विद्यार्थियों ने इसे जबरन वसूली बताया है।
प्राचार्य पर गिरी गाज, कलेक्टर ने निलंबन का प्रस्ताव संभागायुक्त को भेजा
अधिकारियों ने विद्यार्थियों से बात कर सुनी समस्याएं
वीडियो और शिकायतों का मामला कलेक्टर शिवम वर्मा तक पहुंचा तो उन्होंने प्राचार्य के व्यवहार को गलत बताया। इसके बाद एसडीएम निधि वर्मा और तहसीलदार ने स्कूल तथा हॉस्टल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। कलेक्टर शिवम वर्मा ने अब प्राचार्य देवेंद्र रामिश को निलंबित करने का प्रस्ताव संभागायुक्त को भेज दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी शौर्य मल्होत्रा ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को दो से तीन दिन में दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
परिसर में बन रहे नए हॉस्टल में एक महीने के भीतर विद्यार्थियों को शिफ्ट करने की कार्रवाई भी की जाएगी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सुपर-100 योजना के जिन विद्यार्थियों को आईआईटी और जेईई जैसी परीक्षाओं की तैयारी करना है,
उन्हें पढ़ाई का माहौल देने के बजाय बुनियादी सुविधाओं के लिए क्यों लड़ना पड़ रहा है? मेस का टेंडर, भोजन की गुणवत्ता, मेंटेनेंस के खर्च और कथित वसूली की जांच कौन करेगा? आखिर जिम्मेदारों की जवाबदेही कब तय होगी?
बीमार छात्र को छुट्टी के लिए भी परेशान करने का आरोप
छात्र ऋषि पांडे ने बताया कि पीलिया होने पर उसे इलाज के लिए छुट्टी चाहिए थी, लेकिन उचित उपचार नहीं मिल पा रहा था। आरोप है कि छुट्टी मांगने पर प्राचार्य ने मेडिकल सर्टिफिकेट लाने की बात कही और दो लाख रुपए मुआवजा मिलने जैसी टिप्पणी की।
विद्यार्थियों का कहना है कि उनकी समस्याएं सुनने के बजाय उन्हें दबाव में रखा जाता है।
114 छात्रावासों पर प्रशासन की नजर
छात्रावासों की बदहाल व्यवस्थाएं सुधारने के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा ने अभिलाषा अभियान शुरू किया है। जिले के सभी 114 छात्रावासों का हर महीने निरीक्षण होगा। इसके लिए जिला अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। अधिकारी जांच कर ऑनलाइन रिपोर्ट देंगे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों से अभिभावक की तरह संवाद करें। उनकी समस्याएं सुनें और समयसीमा में समाधान कराएं।
करियर काउंसलिंग से लेकर व्यक्तिगत परेशानियों तक पर ध्यान देने को कहा गया है। निरीक्षण में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, रसोईघर, खाद्यान्न का भंडारण और स्वास्थ्य सुविधाएं जांची जाएंगी। विद्यार्थियों का हर महीने स्वास्थ्य परीक्षण होगा। ब्लड ग्रुप, वजन और स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड भी तैयार किया जाएगा।
बिजली, शौचालयों में पानी, सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र, वाटर प्यूरीफायर, पंखे, कूलर, गीजर की स्थिति भी देखी जाएगी। बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन और कन्या छात्रावासों में महिला चौकीदार की व्यवस्था भी अनिवार्य की गई है।
बजट बढ़ाने की जरूरत- निगम को कचरा संग्रहण, सेप्टिक टैंक सफाई और जलापूर्ति में सहयोग करना होगा। छात्रावासों के उपकरणों की मरम्मत और रखरखाव के लिए बजट बढ़ाने की जरूरत भी उठाई गई है।
कलेक्टर का दावा है कि अभियान सिर्फ निरीक्षण और रिपोर्ट बनाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि व्यवस्थाओं में वास्तविक सुधार लाएगा।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!