मामा का गैंगस्टर से याराना, जनता बन रही मामू: ये है भाजपा पार्षद का असली चाल, चरित्र व चेहरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा ने सतीश भाऊ संग जमकर सजाए सुर
सार्वजनिक मंच पर संगीतभरी महफिल में झूमी बदमाशों की टोली
वायरल वीडियो से नेता की सियासी जवाबदेही पर सवाल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सार्वजनिक जीवन में जनप्रतिनिधियों की संगत और उनके आचरण का विशेष महत्व होता है, जो कि जनता के बीच उनकी उजली छवि बताता है, लेकिन भाजपा के एमआईसी मेंबर और पार्षद मनीष शर्मा उर्फ मनीष मामा ने इसे ताक में रख दिया।
हाल ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मनीष मामा शहर के कुख्यात गैंगस्टर सतीश भाऊ के साथ सुर में सुर मिलाते हुए ‘तेरे जैसा यार कहां, कहां ऐसा याराना...’ गाना गा रहे हैं। वायरल वीडियो में दोनों के हाथों में माइक, चेहरे पर मुस्कान और दोस्ती के तराने वाले गाने पर दिख रही केमिस्ट्री चर्चा में है।
सवाल यह है कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले बताए जा रहे लोगों के साथ किसी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की ऐसी सार्वजनिक नजदीकी जनता के बीच क्या संदेश देती है? इससे कहीं न कहीं ऐसे नेताओं को अपना कीमती वोट देकर उन्हें जनप्रतिनिधि बनाने वाली जनता मामू ही बन रही है।
केंद्र और मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा अपने राजनीतिक विमर्श में चाल, चरित्र और चेहरे को प्रमुखता देती रही है। ऐसे में पार्टी के जिम्मेदार पदों पर बैठे जनप्रतिनिधियों के सार्वजनिक आचरण को लेकर भी जवाबदेही तय होना जरूरी है। पिछले दो दिन से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है।
शुभम पंवार की फेसबुक आईडी पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में गैंगस्टर सतीश भाऊ और मनीष मामा हाथों में माइक लेकर याराना फिल्मी का सुप्रसिद्ध गीत गा रहे हैं। दोनों के बीच की सहजता और जुगलबंदी देखकर सवाल उठता है कि यह महज किसी कार्यक्रम में हुई मुलाकात है या दोनों के बीच पहले से प्रगाढ़ परिचय है? महफिल में विष्णु उस्ताद हत्याकांड का आरोपी पप्पू डकैत और हिस्ट्रीशीटर गब्बर चिकना सहित अन्य भी मौजूद हैं।
अपराधों से लदा गैंगस्टर भाऊ तो मामा के पास निगम की जिम्मेदारी...सतीश भाऊ के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसी साल फरवरी में खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में अनधिकृत प्रवेश के मामले में भी उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था।
दूसरी ओर मनीष शर्मा उर्फ मनीष मामा नगर निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्य हैं। ऐसे में इस महफिल में उनकी मौजूदगी और सतीश भाऊ के साथ उनकी नजदीकी को लेकर जनता को स्पष्टीकरण लेना चाहिए।
मामा और भाऊ के व्यक्तित्व पर पढ़े कसीदे
वीडियो में एक व्यक्ति बीच में सभी को रोककर मनीष मामा और सतीश भाऊ के व्यक्तित्व को लेकर कुछ पंक्तियां सुनाता है। वह कहता है कि इस इंदौर में आप जैसा कोई नहीं है। किसी और में ऐसा जोर नहीं है। इसके बाद वह कहता है, ‘अगर वक्त आए बुलाना हमें, अगर जी चाहे आजमाना हमें... न जाएगा खाली निशाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमारा’। सवाल उठता है कि आखिर कहने वाले ने किस संदर्भ में ये पंक्तियां कही और दोनों के व्यक्तित्व की एक साथ तारीफ करने के पीछे क्या वजह थी?
आखिर कौन देगा इन सवालों के जवाब
मनीष मामा और गैंगस्टर सतीश भाऊ के बीच किस तरह का परिचय है?
क्या मनीष मामा को महफिल में मौजूद लोगों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी थी?
किस अवसर और किसके निमंत्रण पर मनीष मामा इस कार्यक्रम में पहुंचे थे?
क्या भाजपा संगठन इस वीडियो का संज्ञान लेकर अपने पार्षद से स्पष्टीकरण मांगेगा?
आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों से सार्वजनिक मेलजोल को लेकर पार्टी की आचार नीति क्या है?
वीडियो के अंश...
तेरे जैसा यार कहां, कहां ऐसा याराना (गैंगस्टर सतीश भाऊ और मनीष मामा हाथों में माइक लिए साथ में सुर में सुर मिलाते हुए)
इसके बाद एक व्यक्ति सभी को रोकते हुए कह रहा है कि... भाऊ साहब के लिए एक लाइन मामा और हम सबकी ओर से... मामा... बने चाहे... मेरी लाइन से शुरू करता हूं कि भाऊ साहब, आपके व्यक्तित्व के लिए और मामा के व्यक्तित्व के लिए...
कि शहर में कोई, इस इंदौर में कोई, आप जैसा नहीं, किसी और में जोर ऐसा नहीं।
अगर वक्त आए बुलाना हमें, अगर जी चाहे आजमाना हमें, आजमाना हमें...
न जाएगा खाली निशाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना... दोस्ताना...
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!