फिटनेस, जल संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश: 20 हजार से ज्यादा धावकों ने लगाई दौड़; मुख्यमंत्री ने कहा- नशे को कहें ना, फिटनेस को कहें हां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में आज सुबह फिटनेस और जनजागरूकता का बड़ा नजारा देखने को मिला। ‘वन इंदौर, रन इंदौर’ मैराथन में 20 हजार से ज्यादा धावकों ने हिस्सा लेकर दौड़ लगाई। यूनाइटेड इंदौर के बैनर तले महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में लगातार दूसरे साल हुए इस आयोजन में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साह के साथ भागीदारी की।
मैराथन में 10, 5 और 3 किलोमीटर की श्रेणियां रखी गई थीं। दौड़ के जरिए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, जल संरक्षण और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
नशे को कहें न और फिटनेस को हां।
मैराथन की शुरुआत दशहरा मैदान से हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से धावकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया और खेलो इंडिया जैसे अभियान स्वस्थ और ऊर्जावान समाज बनाने के लिए जरूरी हैं। इंदौर ने फिटनेस को जल संरक्षण और नशामुक्ति से जोड़कर अच्छी पहल की है।
उन्होंने कहा, नशे को कहें न और फिटनेस को हां। जल संरक्षण और नशामुक्ति के मामले में इंदौर देश के सामने उदाहरण बन रहा है।
मुख्यमंत्री ने जल संकट को लेकर भी भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की जल समस्या में सरकार शहरवासियों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है। इस दौरान उन्होंने सभी प्रतिभागियों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम में मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि ‘वन इंदौर’ का संकल्प केवल महापौर का नहीं, बल्कि पूरी सरकार का संकल्प है। वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि जिस तरह स्वच्छता में इंदौर ने देश में अपनी अलग पहचान बनाई है, उसी तरह अब जल संरक्षण और नशामुक्त भारत के अभियान में भी शहर अग्रणी भूमिका निभाएगा।
मैराथन में हजारों लोगों की भागीदारी ने इन अभियानों को जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!