शहर में पानी का संकट: नगर निगम की निगरानी व्यवस्था फेल; पाइप से रोज धोई जा रही है गाड़ी, गेट और सड़क...
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में कम बारिश के चलते आने वाले दिनों में पानी का संकट गहराने की आशंका है। कई इलाकों में बोरिंग सूख रहे हैं और रहवासी टैंकरों के भरोसे अपनी प्यास बुझा रहे हैं, लेकिन वार्ड नंबर 76, जोन क्रमांक 19 के सर्व संपन्न नगर, मानवता नगर में पानी की बर्बादी का अलग ही नजारा सामने आया है। यहां एक रहवासी पर रोज करीब एक घंटे तक पाइप से गाड़ी, घर का गेट और सड़क धोकर पानी बहाने का आरोप है।
शनिवार रात सामने आए वीडियो में आसाराम भगत नामक रहवासी पाइप से पानी बहाते दिखाई दे रहे हैं। कॉलोनी के एक रहवासी ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं है। संबंधित व्यक्ति रोजाना करीब एक घंटे तक इसी तरह पानी से गाड़ी और आसपास की जगह धोते हैं। कई बार समझाने और पानी की कमी का हवाला देने के बावजूद उनकी इस हरकत पर रोक नहीं लगी।
अपील निगम की, पानी बचाने की जिम्मेदारी सिर्फ जनता की?
एक तरफ महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम के अधिकारी शहरवासियों से पानी बचाने की अपील कर रहे हैं, दूसरी तरफ खुलेआम पानी बहाने के आरोपों पर कार्रवाई नजर नहीं आ रही।
शहर में जब लोग पानी के टैंकर खरीदकर जरूरत पूरी कर रहे हैं, तब पाइप से सड़क और गाड़ी धोने का यह मामला निगम की अपीलों पर सवाल खड़े कर रहा है।
स्वच्छता में कमी पर बर्खास्त करने के आदेश, पानी की बर्बादी पर कार्रवाई क्यों नहीं?
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हैं। अधिकारियों को निलंबित, बर्खास्त तक किया जाता है, लेकिन पानी जैसे जरूरी मुद्दे पर संबंधित विभाग के जिम्मेदारों की जवाबदेही कब तय होगी?
क्या निगम प्रशासन सिर्फ अपील जारी करके अपनी जिम्मेदारी पूरी मान रहा है?, रहवासियों ने मांग की है कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच कराई जाए और पानी की बर्बादी रोकने के लिए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए, साथ ही वार्ड 76 और जोन 19 के जिम्मेदार अधिकारियों से भी जवाब मांगा जाए।
मधुमिलन चौराहा पर फूटी पाइप लाइन सड़क पर बह गया हजारों लीटर पानी
शहर में पानी बचाने की अपीलें तो खूब हो रही हैं, लेकिन नगर निगम की जमीनी व्यवस्था खुद पानी की बर्बादी रोकने में नाकाम नजर आ रही है। मधुमिलन चौराहा पर नेहरू प्रतिमा के ठीक सामने पाइप लाइन फूटने से तेज प्रेशर के साथ पानी सड़क पर बहता रहा।
हजारों लीटर पानी बर्बाद होता रहा, लेकिन जिम्मेदारों की सक्रियता नजर नहीं आई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक इस स्थान पर पहले भी दो-तीन बार पाइप लाइन फूट चुकी है। इसके बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया। मधुमिलन चौराहा पर कॉर्नर वाली बिल्डिंग में स्थित बतनगढ़ के ऑफिस के पास और मैकडॉनल्ड्स के नीचे हुई इस घटना का वीडियो अधिवक्ता आशीष महेश पारीक ने सुबह बनाया।
मामले की सूचना अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर को फोन पर दी गई। शिकायत करने के साथ वीडियो भी भेजा गया।
इसके बावजूद बड़ा सवाल यह है कि बार-बार पाइप लाइन फूटने के बाद भी निगम ने स्थायी मरम्मत क्यों नहीं कराई?
निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के सामने भी यह मामला जवाबदेही का है। शहरवासियों से पानी बचाने की अपील करने वाले निगम को अपनी व्यवस्था की खामियां भी दुरुस्त करनी होंगी। आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब तक ऐसी बर्बादी को नजरअंदाज करते रहेंगे?
पानी बचाने की नसीहत देने से पहले निगम को अपनी पाइप लाइनों की सुध लेना होगी।
वरना जल संरक्षण के दावे होते रहेंगे और हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद होता रहेगा।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!