ठेकेदार के घर में ही है चोर: मामला हाईटेक तिजोरी से करीब दो किलो सोने और हीरे के आभूषण सहित डेढ़ करोड़ से ज्यादा की चोरी का
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
यशवंत निवास रोड रांका मेंशन के पास सरकारी ठेकेदार राजेश जैन (युवा) के बंगले में सात लीवर वाली हाईटेक तिजोरी से करीब दो किलो सोने व हीरे के आभूषण सहित डेढ़ करोड़ से ज्यादा का माल चोरी हो गया। खास बात यह है कि चोरी में तिजोरी को नुकसान नहीं पहुंचा है यानी चाबी से ही तिजोरी खोलकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस को शंका है कि चोरी घर के व्यक्ति ने की है।
गवर्नमेंट कॉन्ट्रेक्टर राजेश जैन के बेडरूम में रखी करीब 200 किलो वजनी तिजोरी से सोने और हीरे के आभूषण गायब होने के मामले में पुलिस पता लगाने में जुटी है कि कड़ी सुरक्षा और कई स्तर के लॉक के बावजूद तिजोरी तक पहुंचकर वारदात को किसने अंजाम दिया।
सबसे अहम बात सामने आई है कि तिजोरी की चाबियां पत्नी प्रिया के पास रहती थीं। दूसरी चाबी उनके कमरे में रखी एक अलमारी में रहती थी। तिजोरी तक पहुंचने के लिए पहले कमरे और अलमारी सहित सुरक्षा के अन्य लॉक खोलने पड़ते थे।
इसके बाद तिजोरी में लगी सात चाबियों से उसका लॉक खुलता था। ऐसे में पुलिस के सामने यह पता लगाना बड़ी चुनौती है कि चाबियों और उनके इस्तेमाल की जानकारी किस-किस को थी। वो जो भी व्यक्ति था उसकी पहुंच घर के हर हिस्से तक थी।
कॉल डिटेल और लोकेशन की जानकारी जुटा रही पुलिस
बंगले में परिवार के चार सदस्य रहते हैं। राजेश जैन के साथ उनकी पत्नी प्रिया और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा रोमिल पिता के साथ बिजनेस संभालता है, जबकि छोटा बेटा रोचक एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। परिवार के साथ घर में दो नौकर और एक नौकरानी भी रहती है। राजेश जैन का ऑफिस भी उनके घर के नीचे ही है, जहां चार लोगों का स्टाफ है। राजेश जैन के अनुसार दीपावली के बाद से वे और पत्नी जैन समाज के चार्तुमास के कार्यक्रम में व्यस्त हो गए थे। खास बात यह कि तिजोरी पर किसी भी तरह का कोई निशान नहीं है। तिजोरी की डुप्लीकेट चाबी नहीं बनाई जा सकती है। यानी उसे उसकी असली चाबी से ही खोला गया था। उन्होंने हाउस किपिंग वालों के साथ ड्राइवर और सुरक्षा गार्डों से भी पूछताछ की, लेकिन सभी ने मामले में किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है। अब पुलिस सभी के बयान दर्ज करने के साथ उनके मोबाइल नंबर लेकर कॉल डिटेल और लोकेशन की जानकारी जुटा रही है।
15 दिन के भीतर चोरी होने की आशंका... ठेकेदार राजेश जैन ने पुलिस को बताया कि दीपावली पर पूजन के बाद पत्नी प्रिया ने सोने और हीरे के आभूषण तिजोरी में रखे थे। शुक्रवार को शादी समारोह में जाने के लिए जब तिजोरी खोली तो उसमें से कीमती आभूषण गायब मिले।
परिवार को आशंका है कि वारदात 15 दिनों के भीतर हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरों ने सभी आभूषण नहीं चुराए, बल्कि चुनिंदा महंगे और हीरे जड़ित सेट ही निशाना बनाए। इससे चोरी की वारदात में आभूषणों की जानकारी रखने वाले व्यक्ति की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!