रास्ते में टकराई तो गुस्साए लोगों ने कर दी तोड़फोड़: सुबह नौकरी मांगने पहुंचा और रात को चुरा ले गया स्कूल बस
KHULASA FIRST
संवाददाता

भीड़ ने मौके पर पहुंचे संचालक के बेटे को पीटा, अस्पताल में हुआ भर्ती
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक युवक कल सुबह स्कूल में बस क्लीनर की नौकरी मांगने पहुंचा। स्कूल संचालक ने आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज लेकर आने का कहकर वापस भेज दिया तो रात में युवक फिर स्कूल पहुंचा और ताला तोड़कर ऑफिस में रखी चाबी से बस चुराकर ले गया।
नशे में उसने सड़क पर इधर-उधर टक्कर मारी तो लोगों ने बस को घेर लिया। इस पर आरोपी युवक बस छोड़कर भाग निकला। बस पर लिखे नंबर पर सूचना देने के बाद स्कूल संचालक ने बेटे और हॉर्स राइडिंग की ट्रेनिंग देने वाले स्टाफ को मौके पर भेजा तो गुस्साए लोगों ने दोनों को पीट दिया। इससे स्कूल संचालक का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गौरी नगर में खातीपुरा धर्मशाला के पास रहने वाले रुद्र पिता राकेश चौहान (20) ने अपने मालिक अक्षत पावड़े के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। रुद्र ने बताया वह अजय के स्कीम-114 स्थित भारती बाल मंदिर हायर सेकंडरी स्कूल में घुड़सवारी सिखाता है।
शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे वह अजय के बेटे अनुज पावड़े के साथ स्कूल के पास बैठा था। उसी दौरान अनुज के मोबाइल पर पिता अजय ने कॉल कर बताया कि कोई स्कूल की बस लेकर घूम रहा है, जाकर देखो। रुद्र और अनुज स्कूल पहुंचे तो पता चला कि कंडक्टर संजयसिंह पंवार बस (एमपी 09 डीई 0742) स्कूल में खड़ी कर घर चला गया था। इसके बाद कोई बस चुरा ले गया और रास्ते में ठोंक दी। कुछ लोगों ने घेरा तो बस छोड़कर भाग निकला।
इसके बाद चार-पांच अज्ञात लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। दोनों क्षतिग्रस्त बस के पास पहुंचे तो तोड़फोड़ करने वाले युवकों में से एक ने अनुज की ओर इशारा करते हुए कहा कि यही बस चला रहा था। यह सुनकर युवकों ने गालियां देते हुए अनुज पावड़े से मारपीट शुरू कर दी। बीचबचाव करने पर रुद्र को भी पीटा।
हमलावर युवक अनुज को कार में जबरदस्ती बैठाकर निरंजनपुर नई बस्ती खालसा चौक ले गए। वहां भी जमकर मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान अनुज की जेब में रखे 28 हजार रुपए से ज्यादा निकाल लिए। उसकी सोने की चेन भी छीन ली।
हमले में अनुज के दाहिने पैर, पेट और सिर में चोट आई। इस दौरान एक विवाह समारोह में पहुंचे पिता अजय पावड़े को हमले की खबर मिली तो वे सीधे घटनास्थल पहुंचे और घायल बेटे अनुज को आस्था अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
नहीं लगाई अपहरण और तोड़फोड़ की धारा
अजय पावड़े के अनुसार उन्होंने अपने स्तर पर आरोपियों का पता लगाया तो निहाल चौहान (घोलपुरे), उसका भाई कुनाल चौहान, निलेश पिता गोपाल, भाई राहुल पिता गोपाल, शुभम धीमान, धन्ना कुशवाह, तनिष्क, ओंकार, रितेश कुशवाह और चिग्गी के नाम सामने आए।
पुलिस ने केस तो दर्ज किया, लेकिन अज्ञात आरोपियों पर और वह भी सामान्य मारपीट की धाराओं में, जबकि आरोपियों ने बस में तोड़फोड़ करने के साथ उनके बेटे अनुज और रुद्र को पहले स्कूल के बाहर, फिर कार में अगवा कर निरंजनपुर खालसा चौक ले जाकर पीटा था।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!