देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले में घोषित ड्राई डे के दौरान अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है।
शुक्रवार को विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 72.85 लीटर अवैध मदिरा बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 30,155 रुपए बताई गई है।
कार्रवाई के दौरान दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) एवं 36(ए) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
120 पाव शराब और 28 कैन बियर जब्त
आबकारी विभाग को मिली सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम बड़ोदिया करा, थाना खुड़ैल क्षेत्र में कार्रवाई की। यहां आरोपी श्रवण पिता जगन्नाथ कुशवाह के आधिपत्य से 120 पाव देशी मदिरा प्लेन और 28 कैन बोल्ट बियर बरामद की गई। विभाग की टीम ने शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।
बादशाह ढाबे पर भी छापा
इसी दौरान दूसरी टीम ने बादशाह ढाबा पर कार्रवाई की। यहां ढाबा संचालक प्रशांत कुशवाह के कब्जे से 160 पाव देशी मदिरा प्लेन/मसाला और 13 बोतल बोल्ट बियर बरामद की गई। दोनों कार्रवाई में कुल 72.85 लीटर अवैध मदिरा जब्त हुई, जिसकी बाजार कीमत विभाग के अनुसार 30,155 रुपए है।
अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई कलेक्टर इंदौर शिवम वर्मा के निर्देश पर और सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में की गई।
कार्रवाई में कंट्रोलर कमलेश सोलंकी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल और सहायक जिला आबकारी अधिकारी देवेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। आबकारी उपनिरीक्षक आशीष जैन और त्रिअंबिका शर्मा ने प्राप्त सूचना के आधार पर दोनों स्थानों पर कार्रवाई को अंजाम दिया।
टीम की भी रही अहम भूमिका
कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक मुकेश रावत तथा आबकारी आरक्षक संजय सिंगार, विक्रम यादव और राहुल जामोद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आबकारी विभाग के अनुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
संबंधित समाचार

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद

अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म:पुलिस दबाएगी टेंटुआ

छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर:मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से तोड़े; तीन पोकलेन और दो जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में; इनके इस्तीफे की मांग, भारी पुलिस और RAF तैनात

फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!