देखिए वीडियो, ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई: दो आरोपी गिरफ्तार; तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लसूड़िया पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी मनीष नायक (32) के कब्जे से 12 ग्राम MD ड्रग्स और वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की एक्टिवा जब्त की है। पूछताछ के आधार पर उसके साथी चेतन उर्फ कपिल भाटी (32) को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया गया है। उनसे MD ड्रग्स के स्रोत और तस्करी में शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
महालक्ष्मी नगर के फ्लैट से 9.17 ग्राम MD हुई थी जब्त
लसूड़िया पुलिस ने 21 सितंबर को महालक्ष्मी नगर स्थित एक फ्लैट से हर्ष शर्मा, रुपाली रावल और रानी कौशल को हिरासत में लिया था। पुलिस के मुताबिक, इनके कब्जे से 9.17 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुई थी, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई।
इस मामले में लसूड़िया थाने में अपराध क्रमांक 1459/2026 के तहत NDPS एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कथित तौर पर यह MD ड्रग्स मनीष नायक से खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।
तकनीकी जांच के आधार पर पकड़ा गया मनीष
पुलिस के मुताबिक, साइबर सेल से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर 28 सितंबर को मनीष नायक को स्कीम नंबर 136 स्थित हरसिंगार मल्टी के पास से पकड़ा गया।
तलाशी में उसके पास से 12 ग्राम MD ड्रग्स, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपए है, और एक काले रंग की एक्टिवा बरामद की गई। पुलिस ने वाहन की कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई है।
पूछताछ में चेतन का नाम सामने आया
पुलिस के अनुसार, मनीष से पूछताछ में सामने आया कि वह अपने साथी चेतन उर्फ कपिल भाटी के साथ कथित तौर पर MD ड्रग्स की खरीद-फरोख्त करता था। इसके बाद पुलिस ने चेतन को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस अब ड्रग्स की सप्लाई के स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
दोनों आरोपियों पर पहले से कई केस दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी मनीष नायक के खिलाफ मारपीट, आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट सहित कई मामले पहले से दर्ज हैं।
उसके खिलाफ बाणगंगा और मल्हारगंज थानों में पुराने प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। वर्ष 2025 में भी उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हुए थे।
वहीं, आरोपी चेतन उर्फ कपील भाटी के खिलाफ भी बाणगंगा थाने में हत्या के प्रयास, मारपीट, चोरी, जुआ और आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में पुराने प्रकरण दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2010 और 2011 में भी कई मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस रिकॉर्ड में है।
पुलिस तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि MD ड्रग्स की सप्लाई कहां से होती थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाता था। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

बिल्डर मौत मामले में नया खुलासा:हाल ही में खरीदी थी करोड़ों की जमीन; आर्थिक संकट के संकेत नहीं, सुसाइड से पहले गए थे राजधानी

देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप:दो गिरफ्तार; पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस किया जब्त,15 लाख की कार भी पकड़ी

रेवंत रेड्डी धिक्कार है:कर दिया भगवान का बंटवारा

देखिए वीडियो, युवती को कार में बैठाकर ले गए दो युवक:परिजन ने दर्ज कराया अपहरण का केस, लड़की ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मोहन का राजधर्म:राजधर्म और सुशासन की मिसाल: आपसी सहमति से खुला विकास का मार्ग

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर:भस्म आरती में हुए शामिल; नंदी हॉल में बैठकर की आराधना

नगर निगम के पानी के टैंकर का कहर:दो को कुचला; छात्रा की मौत, एक गंभीर

हजारों करोड़ की ड्रग्स जब्त:इतने विदेशी पकड़े गए; नाव से इतने किलो हेरोइन-मेथ बरामद, इस द्वीप के पास कार्रवाई

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ियों का जलवा:नीरू का गोल्ड; मनीषा का सिल्वर तो देव ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन:कलेक्टोरेट कार्यालय के बाहर इनका पुतला फूंका; पुलिस से धक्का-मुक्की

गृह मंत्री के मंच को बम से उड़ाने की धमकी:रैली से पहले मिला ई-मेल; अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

इस फॉर्म से हटा अतिरिक्त घोषणा-पत्र:अब इस साल की वोटर लिस्ट में माता-पिता का नाम बताने की जरूरत नहीं

एपीके फाइल डाउनलोड करते ही अकाउंट से उड़ाए इतने लाख:दो लोगों के साथ साइबर फ्रॉड; एफआईआर दर्ज

एशियन गेम्स में चिकिता तनिपार्थी का डबल गोल्ड:डेढ़ घंटे में जीते दो स्वर्ण; लवलीना फाइनल में पहुंचीं

हॉस्टल में लटक रहे मरे चमगादड़:3 महीने से मेस बंद; इतने छात्रों से लाखों की फीस, सुविधाएं नदारद

रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या:गला रेतकर उतारा मौत के घाट; घटना के बाद से केयरटेकर लापता

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:मशहूर रेस्टोरेंट के किचन में मिली अनियमितताएं; फ्रीजर में वेज-नॉनवेज साथ रखे मिले, बिना लाइसेंस बन रहे मोमोज पर भी रोक

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!