खबर
Top News

देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती: 500 मीटर क्षेत्र सील; मचान तैयार, सोशल मीडिया की अफवाहों पर पुलिस की नजर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 सितंबर 2026, 3:39 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
छत्री चौक मार्ग चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई जारी है। सोमवार को हुए पथराव और उपद्रव के बाद पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है।

मंगलवार को मस्जिद के आसपास करीब 500 मीटर क्षेत्र को बैरिकेडिंग कर नो-एंट्री जोन बनाया गया। पुलिस बल के साथ रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई है।

मस्जिद के हिस्से को हटाने के लिए 35-40 फीट ऊंचा मचान तैयार
मंगलवार को मस्जिद के बाहर प्रभावित हिस्से को हटाने के लिए मचान तैयार करने का काम किया गया। शाम तक समाज से जुड़े लोगों ने करीब 35 से 40 फीट ऊंचा मचान तैयार कर दिया।

मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की प्रक्रिया में स्थानीय लोग सहयोग कर रहे हैं और कार्रवाई फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रही है।

सोशल मीडिया पोस्ट और AI वीडियो पर पुलिस की निगरानी
पुलिस-प्रशासन की सख्ती का एक कारण सोशल मीडिया पर फैल रही कथित भ्रामक और AI से तैयार सामग्री भी बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, ऐसी पोस्ट और वीडियो से लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनने की आशंका है। पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम लगातार ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रख रही है। कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।

बाजार क्षेत्र में भी बढ़ाई गई सुरक्षा
500 मीटर के दायरे में आने वाले कई प्रमुख रास्तों को बैरिकेडिंग के जरिए बंद किया गया है। कंठाल, भगतजी की गली, डाबरी पीठा, लखेरवाड़ी, पटनी बाजार, ढाबा रोड, अंडा गली, टंकी चौक, भागसीपुरा और आसपास के मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

मस्जिद के आसपास आवाजाही प्रतिबंधित किए जाने से सामान्य दिनों में व्यस्त रहने वाला गोपाल मंदिर और आसपास का बाजार क्षेत्र भी मंगलवार को काफी शांत नजर आया।

उपद्रव के बाद 8 FIR, गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी
शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने के दौरान सोमवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पथराव की घटना हुई थी।

इसके बाद अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 8 FIR दर्ज की गईं। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि सोशल मीडिया पर कथित भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

बुधवार तक सामने आई रिपोर्टों के मुताबिक, इस मामले में 20 आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है। वहीं, 9 आरोपियों को जिला न्यायालय में पेश किए जाने के बाद जेल भेजे जाने की भी रिपोर्ट सामने आई है।

प्रशासन की निगरानी में आगे बढ़ रही कार्रवाई
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन के अनुसार, प्रभावित हिस्से को हटाने की प्रक्रिया में मस्जिद कमेटी और स्थानीय लोगों का सहयोग लिया जा रहा है। फिलहाल पुलिस-प्रशासन की निगरानी में कार्रवाई आगे बढ़ रही है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बरकरार रखी गई है।

संबंधित समाचार

आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका
Top News

आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका:इतने रुपए महंगा हुआ दूध; होम डिलीवरी के लिए भी चुकाने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

2 minutes ago
पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार
Top News

पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार:बोले; बूथ पर भाजपा को मिले थे 337 वोट, रिकॉर्ड मेरे पास

2 minutes ago
सूरज जाट ने लगा दी पुलिस की इज्जत की वाट
Top News

सूरज जाट ने लगा दी पुलिस की इज्जत की वाट:खेल भी पुराना और खिलाड़ी भी

10 minutes ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टा गतिविधियां संचालित करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-लैपटॉप जब्त

21 minutes ago
मस्जिद क्षेत्र सील अघोषित कर्फ्यू
Top News

मस्जिद क्षेत्र सील अघोषित कर्फ्यू:250 दुकानें बंद 10 करोड़ का कारोबार ठप; 30 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, अब तक आठ एफआईआर

26 minutes ago
देखिए वीडियो, युवती के अपहरण मामले में नया मोड़
Top News

देखिए वीडियो, युवती के अपहरण मामले में नया मोड़:प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से जाने का किया दावा; दोनों ने की शादी

32 minutes ago
3 साल की कानूनी लड़ाई के बाद रास्ता साफ
Top News

3 साल की कानूनी लड़ाई के बाद रास्ता साफ:इस मार्ग के निर्माण हटेंगे; व्यापारियों को 24 घंटे की मोहलत

35 minutes ago
देखिए वीडियो, मस्जिद उपद्रव
Top News

देखिए वीडियो, मस्जिद उपद्रव:पुलिस पर पथराव के इतने आरोपी जेल भेजे गए; अब तक इतने गिरफ्तार

41 minutes ago
स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला
Top News

स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला:रहवासी की शिकायत पर एफआईआर

about 1 hour ago
10-10 हजार लेकर बांटे आशियाने
Top News

10-10 हजार लेकर बांटे आशियाने:नेताजी का मिला संरक्षण

about 1 hour ago
नवरात्रि से पहले हिंदू समाज के खिलाफ बड़े षड्यंत्र की आशंका
Top News

नवरात्रि से पहले हिंदू समाज के खिलाफ बड़े षड्यंत्र की आशंका:बड़ी मात्रा में गर्भपात किट मिलने का सनसनीखेज मामला

about 1 hour ago
बिल्डर की मौत मामले में नया खुलासा
Top News

बिल्डर की मौत मामले में नया खुलासा:हाल ही में खरीदी थी करोड़ों की जमीन; आर्थिक संकट के संकेत नहीं, सुसाइड से पहले गए थे राजधानी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप:दो गिरफ्तार; पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस किया जब्त,15 लाख की कार भी पकड़ी

about 1 hour ago
रेवंत रेड्डी धिक्कार है
Top News

रेवंत रेड्डी धिक्कार है:कर दिया भगवान का बंटवारा

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, युवती को कार में बैठाकर ले गए दो युवक
Top News

देखिए वीडियो, युवती को कार में बैठाकर ले गए दो युवक:परिजन ने दर्ज कराया अपहरण का केस, लड़की ने किया चौंकाने वाला खुलासा

about 2 hours ago
मोहन का राजधर्म
Top News

मोहन का राजधर्म:राजधर्म और सुशासन की मिसाल: आपसी सहमति से खुला विकास का मार्ग

about 2 hours ago
बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर
Top News

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर:भस्म आरती में हुए शामिल; नंदी हॉल में बैठकर की आराधना

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई
Top News

देखिए वीडियो, ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई:दो आरोपी गिरफ्तार; तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ

about 2 hours ago
नगर निगम के पानी के टैंकर का कहर
Top News

नगर निगम के पानी के टैंकर का कहर:दो को कुचला; छात्रा की मौत, एक गंभीर

about 2 hours ago
हजारों करोड़ की ड्रग्स जब्त
Top News

हजारों करोड़ की ड्रग्स जब्त:इतने विदेशी पकड़े गए; नाव से इतने किलो हेरोइन-मेथ बरामद, इस द्वीप के पास कार्रवाई

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!