देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप: दो गिरफ्तार; पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस किया जब्त,15 लाख की कार भी पकड़ी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी एक ढाबे पर विवाद के दौरान हथियार दिखाकर लोगों को डराने के बाद काले रंग की टाटा हैरियर कार से मौके से भागे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को एमआर-11 से पकड़ा।
पुलिस ने आरोपी प्रमोद कुमार सिंह (38) के कब्जे से एक देशी कट्टा और 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल काले रंग की टाटा हैरियर कार भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार जब्त हथियार की कीमत करीब 25 हजार रुपए और कार की कीमत करीब 15 लाख रुपए है।
ढाबे पर विवाद के बाद पुलिस को मिली सूचना
पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लोगों ने एक ढाबे पर विवाद के दौरान पिस्टलनुमा हथियार दिखाकर लोगों को डराया और इसके बाद काले रंग की टाटा हैरियर कार से भाग गए।
सूचना मिलते ही बीट स्टाफ और एफआरवी की मदद से पुलिस ने इलाके में घेराबंदी शुरू की। मुखबिर के बताए हुलिए और वाहन के आधार पर पुलिस ने कार का पीछा किया और उसे एमआर-11 पर रोक लिया।
कार में सवार दोनों आरोपियों को पकड़ा
पुलिस ने कार में सवार दोनों युवकों से पूछताछ की। उनकी पहचान प्रमोद कुमार सिंह (38), निवासी शिव वाटिका, इंदौर और नितेश जोशी (31), निवासी शिव वाटिका, एमआर-11, इंदौर के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान प्रमोद कुमार सिंह के कब्जे से 315 बोर का एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कार भी जब्त कर ली।
आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
लसूड़िया पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 1493/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है। उनसे बरामद देशी कट्टे के स्रोत और हथियार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
संबंधित समाचार

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला

33 अपराधों से लदा हिस्ट्रीशीटर ब्राउन शुगर की तस्करी में गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!