खबर
Top News

देखिए वीडियो, युवती के अपहरण मामले में नया मोड़: प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से जाने का किया दावा; दोनों ने की शादी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 सितंबर 2026, 3:26 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मंगलवार रात लालबाई-फूलबाई इलाके से युवती को बिना नंबर की कार में ले जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।

अब युवती और उसके प्रेमी ने वीडियो जारी कर दावा किया है कि दोनों अपनी मर्जी से साथ गए हैं और उन्होंने शादी कर ली है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सीसीटीवी में युवती को कार में ले जाता दिखा युवक
मंगलवार रात सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बिना नंबर की कार से युवती के घर के बाहर पहुंचता दिखाई दे रहा है।

इसके बाद वह युवती को कार में बैठाकर वहां से निकल जाता है। फुटेज में परिजन युवती को रोकने और छुड़ाने का प्रयास करते भी नजर आ रहे हैं।

घटना के बाद युवती के अपहरण की आशंका जताई गई और मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची। युवती के पिता निजी क्रेन के ड्राइवर बताए जा रहे हैं।

युवती ने वीडियो में कहा- अपनी मर्जी से गई
मामले में नया मोड़ तब आया, जब युवती और उसके साथ मौजूद युवक ने वीडियो जारी कर अपनी बात रखी। वीडियो में युवती का कहना है कि वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ कार में बैठी थी। उसने यह भी दावा किया कि उसकी बहन ने उसे रोकने के लिए उसका हाथ पकड़ा था।

युवक ने वीडियो में बताया कि वह युवती के संपर्क में करीब चार साल से है। दोनों ने अपनी मर्जी से साथ जाने और शादी करने की बात कही है। दोनों ने अपने परिजनों को परेशान नहीं करने की अपील भी की।

दोनों ने शादी करने का किया दावा
वीडियो में युवक और युवती ने दावा किया कि उन्होंने शादी कर ली है। हालांकि, पुलिस अभी इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों ने शादी कब और कहां की तथा घटना के समय वास्तव में क्या हुआ था।

CCTV और वीडियो के आधार पर जांच जारी
पुलिस अब सामने आए सीसीटीवी फुटेज और युवक-युवती के वीडियो समेत अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटना की वास्तविक स्थिति क्या थी। पुलिस दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

संबंधित समाचार

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टा गतिविधियां संचालित करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-लैपटॉप जब्त

less than a minute ago
मस्जिद क्षेत्र सील अघोषित कर्फ्यू
Top News

मस्जिद क्षेत्र सील अघोषित कर्फ्यू:250 दुकानें बंद 10 करोड़ का कारोबार ठप; 30 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, अब तक आठ एफआईआर

5 minutes ago
3 साल की कानूनी लड़ाई के बाद रास्ता साफ
Top News

3 साल की कानूनी लड़ाई के बाद रास्ता साफ:इस मार्ग के निर्माण हटेंगे; व्यापारियों को 24 घंटे की मोहलत

15 minutes ago
देखिए वीडियो, मस्जिद उपद्रव
Top News

देखिए वीडियो, मस्जिद उपद्रव:पुलिस पर पथराव के इतने आरोपी जेल भेजे गए; अब तक इतने गिरफ्तार

21 minutes ago
स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला
Top News

स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला:रहवासी की शिकायत पर एफआईआर

about 1 hour ago
10-10 हजार लेकर बांटे आशियाने
Top News

10-10 हजार लेकर बांटे आशियाने:नेताजी का मिला संरक्षण

about 1 hour ago
नवरात्रि से पहले हिंदू समाज के खिलाफ बड़े षड्यंत्र की आशंका
Top News

नवरात्रि से पहले हिंदू समाज के खिलाफ बड़े षड्यंत्र की आशंका:बड़ी मात्रा में गर्भपात किट मिलने का सनसनीखेज मामला

about 1 hour ago
बिल्डर की मौत मामले में नया खुलासा
Top News

बिल्डर की मौत मामले में नया खुलासा:हाल ही में खरीदी थी करोड़ों की जमीन; आर्थिक संकट के संकेत नहीं, सुसाइड से पहले गए थे राजधानी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप:दो गिरफ्तार; पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस किया जब्त,15 लाख की कार भी पकड़ी

about 1 hour ago
रेवंत रेड्डी धिक्कार है
Top News

रेवंत रेड्डी धिक्कार है:कर दिया भगवान का बंटवारा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, युवती को कार में बैठाकर ले गए दो युवक
Top News

देखिए वीडियो, युवती को कार में बैठाकर ले गए दो युवक:परिजन ने दर्ज कराया अपहरण का केस, लड़की ने किया चौंकाने वाला खुलासा

about 1 hour ago
मोहन का राजधर्म
Top News

मोहन का राजधर्म:राजधर्म और सुशासन की मिसाल: आपसी सहमति से खुला विकास का मार्ग

about 2 hours ago
बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर
Top News

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर:भस्म आरती में हुए शामिल; नंदी हॉल में बैठकर की आराधना

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई
Top News

देखिए वीडियो, ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई:दो आरोपी गिरफ्तार; तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ

about 2 hours ago
नगर निगम के पानी के टैंकर का कहर
Top News

नगर निगम के पानी के टैंकर का कहर:दो को कुचला; छात्रा की मौत, एक गंभीर

about 2 hours ago
हजारों करोड़ की ड्रग्स जब्त
Top News

हजारों करोड़ की ड्रग्स जब्त:इतने विदेशी पकड़े गए; नाव से इतने किलो हेरोइन-मेथ बरामद, इस द्वीप के पास कार्रवाई

about 2 hours ago
एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ियों का जलवा
Top News

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ियों का जलवा:नीरू का गोल्ड; मनीषा का सिल्वर तो देव ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन:कलेक्टोरेट कार्यालय के बाहर इनका पुतला फूंका; पुलिस से धक्का-मुक्की

about 2 hours ago
गृह मंत्री के मंच को बम से उड़ाने की धमकी
Top News

गृह मंत्री के मंच को बम से उड़ाने की धमकी:रैली से पहले मिला ई-मेल; अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

about 3 hours ago
इस फॉर्म से हटा अतिरिक्त घोषणा-पत्र
Top News

इस फॉर्म से हटा अतिरिक्त घोषणा-पत्र:अब इस साल की वोटर लिस्ट में माता-पिता का नाम बताने की जरूरत नहीं

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!