चिड़ियाघर में अब दर्शकों को मिलेगा ‘डिजिटल जंगल’ का रोमांच: महापौर ने किया निरीक्षण; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों जल्द होगा लोकार्पण
KHULASA FIRST
संवाददाता

14D थिएटर में बारिश, जंगल और वाइल्ड लाइफ का कर सकेंगे वास्तविक अनुभव
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वन्य प्राणी संग्रहालय में डिजिटल तकनीक से जंगल और वन्य जीवन का अनूठा अनुभव मिलेगा। नगर निगम द्वारा जू परिसर में अत्याधुनिक 14D थिएटर का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका कार्य अंतिम चरण में है। निर्माण पूरा होते ही इस अत्याधुनिक सुविधा को शहरवासियों के लिए समर्पित किया जाएगा।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बुधवार को निर्माणाधीन 14D थिएटर का निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसी द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की। इस दौरान स्वच्छता प्रभारी अश्विनी शुक्ला, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया सहित निगम अधिकारी उपस्थित थे।
महापौर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर के बारे में कहा था कि ‘जब दूसरे शहर सोचते हैं, तब तक इंदौर वह काम कर चुका होता है।’ इसी सोच के अनुरूप नगर निगम लगातार नवाचार कर रहा है। अब इंदौर जू में बनने वाला 14D थिएटर शहरवासियों को डिजिटल जू और वर्चुअल जंगल का ऐसा अनुभव देगा, जो देश में एक नई पहल साबित होगा।
महापौर भार्गव ने बताया 14D थिएटर में दर्शकों को केवल फिल्म नहीं दिखाई जाएगी, बल्कि बारिश, पानी, हवा, जंगल, वन्यजीवों और रोलर कोस्टर जैसे रोमांचक प्रभावों का वास्तविक अहसास भी कराया जाएगा।
अलग-अलग फिल्मों और विशेष तकनीक के माध्यम से बच्चे और बड़े दोनों वन्य जीवन को करीब से महसूस कर सकेंगे तथा वन्य प्राणियों के बारे में रोचक जानकारी प्राप्त करेंगे।
थिएटर के साथ डिजिटल गार्डन, डिजिटल भूलभुलैया और डिजिटल एक्सपीरियंस जोन भी विकसित किया गया है। यहां आधुनिक तकनीक से शिक्षा, मनोरंजन और प्रकृति संरक्षण का संदेश एक साथ दिया जाएगा।
पीपीपी मॉडल पर तैयार हो रही यह परियोजना लगभग पूरी हो चुकी है। आने वाले समय में यह शहर का नया आकर्षण बनेगा और पर्यटन को भी नई पहचान देगा।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!