पानी भरने को लेकर खूनी संघर्ष: 5 लोगों ने मकान मालिक और उसके भाई को घेरा; चाकू-डंडे, ईंट से किया हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में पानी को लेकर विवाद और मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
ताजा मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के शीतल नगर का है, जहां सरकारी बोरिंग से पानी भरने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।
मकान मालिक और उनके भाई पर किया हमला
आरोप है कि एक महिला के साथ कहासुनी के बाद बीच-बचाव करने पहुंचे मकान मालिक और उनके भाई पर चाकू, डंडे और ईंट से हमला कर दिया गया।
घटना में मकान मालिक का भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सरकारी बोरिंग बंद करने पर शुरू हुई कहासुनी
पुलिस के मुताबिक, शीतल नगर निवासी सोनम परमार ने शिकायत में बताया कि मोहल्ले में लगे सरकारी बोरिंग को कॉलोनी की ही लक्ष्मी कुरील ने बंद कर दिया था।
सोनम जब पानी भरने पहुंचीं और उन्होंने लक्ष्मी से बोरिंग चालू करने तथा पानी भरने देने की बात कही तो विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि लक्ष्मी ने उनके साथ गाली-गलौज की।
चाकू लेकर घर से पहुंची महिला
विवाद बढ़ने पर लक्ष्मी कुरील कथित तौर पर घर से चाकू लेकर आ गई। हालात बिगड़ते देख सोनम ने अपने मकान मालिक राजेश राजोरिया को मौके पर बुलाया।
राजेश के पहुंचने के बाद लक्ष्मी के पक्ष से भूरी कुरील, आकाश कुरील, विक्की कुरील और संगीता कुरील भी वहां आ गए।
शिकायत के अनुसार, राजेश ने सभी को समझाकर विवाद शांत कराने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान सोनम और राजेश के साथ कथित तौर पर मारपीट शुरू कर दी गई।
भाई को बुलाया तो उस पर भी हमला
घटना के दौरान राजेश ने अपने भाई संजय राजोरिया को फोन कर बुलाया। संजय मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने लगे।
आरोप है कि इसी दौरान विक्की कुरील ने डंडे से संजय पर हमला कर दिया। उनके सिर, चेहरे, दाएं पैर और दोनों हाथों पर चोटें आईं।
इसी बीच आकाश कुरील ने पास पड़ी ईंट उठाकर संजय की बाईं आंख के नीचे वार कर दिया।
हमले में संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुई मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
घटना के बाद सोनम परमार ने बाणगंगा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने लक्ष्मी कुरील, भूरी कुरील, आकाश कुरील, विक्की कुरील और संगीता कुरील के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
सभी आरोपी शीतल नगर के निवासी बताए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!