वंदे मातरम् विवाद गरमाया: महापौर ने पीसीसी चीफ के बयान पर जताई आपत्ति; कहा- इस तरह के बयान देना शोभा नहीं देता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के बजट सत्र में महिला कांग्रेस पार्षदों द्वारा ‘वंदे मातरम्’ नहीं गाने का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर रविवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे गंभीर विषय बताया।
महापौर ने कहा कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का इस मामले पर रुख “घोर आपत्तिजनक” है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि राष्ट्रगीत जैसे विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बयान पर पलटवार
दरअसल, शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने इस मुद्दे पर बयान दिया था, जिसके बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।
सीएम को सौंपी गई डिजिटल बजट कॉपी
महापौर ने यह भी जानकारी दी कि नगर निगम के डिजिटल बजट की कॉपी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सौंपी गई है। इसके अलावा स्मार्ट सिटी के नक्शों की फीस में राहत देने को लेकर भी चर्चा की गई है।
महापौर ने कहा कि दोनों पार्षदों ने अलग-अलग समय पर मीडिया में अपने बयान दिए, इसके बावजूद कांग्रेस की अनुशासन समिति क्या जांच करेगी, यह वही बता सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में न तो कोई गंभीर कार्रवाई हुई और न ही स्थिति स्पष्ट की गई।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि उनके कार्यालयों में वंदे मातरम् गाया जाता है या नहीं। यदि गाया जाता है, तो जो लोग इसे नहीं गाते, उनके खिलाफ क्या कार्रवाई होती है। यह भी सार्वजनिक होना चाहिए।
पीसीसी चीफ को ऐसी बातें शोभा नहीं देती- महापौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पटवारी ने जिस तरह “ईमानदार लोग हाथ उठाएं, हम भ्रष्टाचार साबित करेंगे” जैसी चुनौती दी, वह बेहद अजीब और अनुचित है।
यदि किसी पर भ्रष्टाचार का आरोप है, तो उसे तथ्यों के साथ सार्वजनिक करना चाहिए। ईमानदारी को इस तरह चुनौती देने की परंपरा कब शुरू हुई, यह समझ से परे है। महापौर ने यह भी कहा कि जिन पर खुद भ्रष्टाचार के आरोप रहे और जिन्हें जनता ने नकार दिया, उन्हें इस तरह के बयान देना शोभा नहीं देता।
शहर से जुड़े कई अहम मुद्दों पर की चर्चा
महापौर ने बताया कि नगर निगम के डिजिटल बजट की कॉपी सीएम डॉ. मोहन यादव को सौंपी गई है। इस दौरान शहर से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। खासतौर पर स्मार्ट सिटी के एरिया बेस डेवलपमेंट में नक्शा पास कराने की फीस को लेकर चिंता जताई गई।
उन्होंने कहा कि मौजूदा फीस आम लोगों पर काफी भारी पड़ रही है, छोटे प्लॉट पर भी 4-5 गुना ज्यादा शुल्क के कारण नक्शा पास कराना मुश्किल हो रहा है।
सामान्य दरों पर ही नक्शे की फीस लागू की जाए
उन्होंने सीएम और नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव से अनुरोध किया है कि स्मार्ट सिटी या एरिया बेस डेवलपमेंट क्षेत्र में भी सामान्य दरों पर ही नक्शे की फीस लागू की जाए। इसके अलावा जलूद में तैयार सोलर प्लांट के लोकार्पण के लिए भी सीएम को आमंत्रित किया गया है।
संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!