खबर
Top News

वंदे मातरम् विवाद: खुलकर सामने आए मतभेद; नेताओं के अलग-अलग बयान, अब जांच कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अप्रैल 2026, 11:38 am
शेयर करें:
वंदे मातरम् विवाद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में वंदे मातरम् विवाद के बाद कांग्रेस पार्टी के भीतर ही मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। पार्टी के दिग्गज नेताओं के अलग-अलग बयान सामने आने से संगठन दो खेमों में बंटता नजर आ रहा है। अब इस पूरे मामले में कांग्रेस द्वारा गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं, वहीं पुलिस ने भी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा विवाद
इंदौर नगर निगम के 8 अप्रैल को हुए बजट सत्र के दौरान कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम देरी से पहुंचीं। इस पर बीजेपी पार्षदों ने आरोप लगाया कि वह वंदे मातरम् गाने से बचने के लिए देर से आईं। जवाब में फौजिया ने कहा कि संविधान में कहीं भी वंदे मातरम् गाना अनिवार्य नहीं है। इसी दौरान पार्षद रुबीना इकबाल खान ने भी विवादित बयान देते हुए कहा कि “किसी के बाप में हिम्मत नहीं जो जबरदस्ती वंदे मातरम् बुलवा सके।” इसके बाद मामला राजनीतिक तूल पकड़ गया।

नेताओं के बयानों से बढ़ा विवाद
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इसे बीजेपी की “कुटिल साजिश” बताते हुए कहा कि यह मुद्दा हिंदू-मुस्लिम के बीच विभाजन पैदा करने के लिए उठाया गया है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि वंदे मातरम् न गाना संवैधानिक अधिकार हो सकता है, लेकिन इस तरह का बयान देना उचित नहीं है और पार्टी इस पर कार्रवाई करेगी।

उमंग सिंघार ने कही ये बात, सज्जन का ये बयान
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने समय रहते कार्रवाई की जरूरत बताई, जबकि पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि किसी भी कार्रवाई से पहले पार्षदों को नोटिस देकर उनका पक्ष सुना जाना चाहिए।

तीन बयान शहर कांग्रेस अध्यक्ष के
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने इस मामले में तीन अलग-अलग बयान दिए। पहले इसे पार्षदों की व्यक्तिगत राय बताया, फिर सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की बात कही, और बाद में राष्ट्रवाद व सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया।

केके मिश्रा ने कही ये बात
प्रवक्ता केके मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो राष्ट्रधर्म नहीं निभा सकते, उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। वहीं डॉ. अमीनुल सूरी ने वंदे मातरम् के सम्मान की बात तो कही, लेकिन इसे अनिवार्य करने का विरोध किया।

पार्षदों का पक्ष
फौजिया शेख ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह हमेशा राष्ट्रगीत का सम्मान करती रही हैं, लेकिन संविधान किसी को इसे गाने के लिए बाध्य नहीं करता। वहीं रुबीना खान ने अपने बयान पर खेद जताते हुए कहा कि उनसे शब्दों की गलती हुई और वह हमेशा राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत का सम्मान करती हैं।

कानूनी कार्रवाई भी शुरू
निगम सभापति मुन्नालाल यादव और बीजेपी पार्षद कमल वाघेला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पार्षदों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। इन धाराओं में सामाजिक वैमनस्य फैलाने और सामूहिक अपराध से जुड़े प्रावधान शामिल हैं, जिनमें सजा का भी प्रावधान है।

जांच कमेटी गठित
मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस ने जांच कमेटी का गठन किया है। महेश चौधरी के निर्देश पर बनाई गई इस कमेटी में सह-प्रभारी संजय दत्त और उषा नायडू को शामिल किया गया है। कमेटी को 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है, जिसके आधार पर संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम ने न सिर्फ राजनीतिक माहौल गरमा दिया है, बल्कि कांग्रेस के भीतर भी वैचारिक मतभेद को उजागर कर दिया है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 14 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 14 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 14 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 15 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 15 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 15 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 15 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 15 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 15 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

about 15 hours ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

about 15 hours ago
100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार
Top News

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

about 15 hours ago
जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र
Top News

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

about 15 hours ago
500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड
Top News

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

about 15 hours ago
हनी ट्रैप 2.0
Top News

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

about 15 hours ago
ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया
Top News

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

about 15 hours ago
म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Top News

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

about 16 hours ago
देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड
Top News

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

about 16 hours ago
कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश
Top News

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

about 16 hours ago
16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म
Top News

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!