खबर
Top News

वंदे मातरम् विवाद: पार्षद पर कार्रवाई के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया यह जवाब; बोले- किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अप्रैल 2026, 12:58 pm
शेयर करें:
वंदे मातरम् विवाद

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
इंदौर नगर निगम में वंदे मातरम् को लेकर हुए विवाद के बाद कांग्रेस पार्टी असहज स्थिति में नजर आ रही है। कांग्रेस पार्षदों फौजिया शेख अलीम और रूबीना इकबाल खान द्वारा राष्ट्रीय गीत गाने से इनकार करने और बाद में रूबीना के विवादित बयान ने मामले को और तूल दे दिया है। इसके बावजूद पार्टी अब तक किसी ठोस कार्रवाई से बचती दिख रही है।

रूबीना का बयान बना विवाद की वजह
मीडिया से बातचीत में रूबीना इकबाल खान ने नाराजगी जताते हुए कहा-“कांग्रेस पार्टी भाड़ में जाए।” उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी हर बार ऐसे मुद्दों पर पल्ला झाड़ लेती है और केवल वोट बैंक की राजनीति करती है। उनका यह बयान सामने आने के बाद कांग्रेस की आंतरिक स्थिति पर सवाल खड़े हो गए हैं।

कार्रवाई पर टालमटोल
इसी बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से जब भोपाल में इस मामले को लेकर सवाल किए गए, तो वे सीधे जवाब देने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का महत्व सभी जानते हैं और कांग्रेस को इस पर किसी “सर्टिफिकेट” की जरूरत नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि संबंधित पार्षदों पर कार्रवाई कब होगी, तो उन्होंने दो टूक कहा-“यह बताने के लिए मैं बाध्य नहीं हूं। जब निर्णय लिया जाएगा, तब जानकारी दे दी जाएगी।”

‘राष्ट्रगीत के सम्मान पर कोई सवाल नहीं’
जीतू पटवारी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के इतिहास में अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े कई बड़े पदों पर रहे नेताओं ने हमेशा राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का सम्मान किया है। उन्होंने दोहराया कि इस मुद्दे पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है और न ही होनी चाहिए।

संगठन में नाराजगी, निष्कासन की मांग
मामले को लेकर पार्टी के भीतर भी असंतोष बढ़ता दिख रहा है। कांग्रेस के संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने रूबीना के बयान को “अक्षम्य” बताया। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के टिकट पर जीतकर जनप्रतिनिधि बने, उसी के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना अनुशासनहीनता है।इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने प्रदेश नेतृत्व को पत्र लिखकर रूबीना इकबाल खान के निष्कासन की मांग की है। इस पर संगठन स्तर पर चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा।

क्या है पूरा विवाद
दरअसल, नगर निगम की बजट बैठक के दौरान फौजिया शेख अलीम व रूबीना इकबाल खान ने वंदे मातरम् गाने से इनकार कर दिया था। सभापति के निर्देश पर फौजिया ने यह भी कहा कि उन्हें वह नियम दिखाया जाए जिसमें इसे अनिवार्य बताया गया हो।

विवादित बयान दे दिया
इसके बाद जब पार्टी ने दूरी बनाई तो रूबीना का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने विवादित बयान दे दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो वे ओवैसी की पार्टी AIMIM में जाने पर भी विचार कर सकती हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने न सिर्फ इंदौर नगर निगम की राजनीति को गर्माया है, बल्कि कांग्रेस के भीतर अनुशासन, नेतृत्व और रणनीति को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 9 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 9 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 9 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 10 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 10 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 10 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 10 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 10 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 10 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 10 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 11 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 11 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 11 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 11 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 11 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 11 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 11 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 11 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 12 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!