वंदे मातरम् विवाद: संभागायुक्त कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे गिने-चुने बीजेपी पार्षद; फौजिया-रुबीना के निष्कासन की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में नगर निगम के बजट सत्र के दौरान हुए ‘वंदे मातरम्’ विवाद पर सियासत लगातार तेज होती जा रही है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पार्षद संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देने गए, लेकिन 65 पार्षदों में से महज करीब 20 की ही मौजूदगी देखने को मिली।
विवाद के बाद तेज हुई राजनीतिक हलचल
बुधवार, 8 अप्रैल को निगम के बजट सत्र में शुरू हुए इस विवाद को लेकर बीजेपी आक्रामक रुख में नजर आ रही है, वहीं कांग्रेस इस मुद्दे पर बैकफुट पर दिखाई दे रही है। इसी क्रम में बीजेपी पार्षदों ने सुदाम पी खाड़े को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में लगाए गंभीर आरोप
वार्ड 11 के पार्षद कमल वाघेला के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बजट सत्र के दौरान कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और रुबीना इकबाल खान ने ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार करते हुए उसका अपमान किया। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि दोनों पार्षदों द्वारा सदन में आपत्तिजनक और चुनौतीपूर्ण बयान दिए गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
निष्कासन और कड़ी कार्रवाई की मांग
बीजेपी पार्षदों ने दोनों पार्षदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पार्षद कमल वाघेला के साथ राजीव जैन और बबलू शर्मा ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ का अपमान करने वालों को पद से निष्कासित किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी बीजेपी पार्षद इस कृत्य की निंदा करते हैं।
कम उपस्थिति पर उठे सवाल
हालांकि, इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी के 65 में से केवल करीब 20 पार्षदों की मौजूदगी ने भी राजनीतिक हलकों में चर्चा को जन्म दिया है। इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या पार्टी के भीतर इस मुद्दे पर पूर्ण एकजुटता नहीं है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!