रेप के आरोपो के बीच कथा कर रहे उत्तम स्वामी: मिलने आए लोगों को शिष्यों ने रोका; खुद को कमरे में किया बंद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
रेप के गंभीर आरोपों में घिरे उत्तम स्वामी इन दिनों जबलपुर में मौजूद हैं। वे यहां भेड़ाघाट के हीरापुर स्थित अपने आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा कर रहे हैं। यह कथा 9 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित की जा रही है।
शिष्यों ने मिलने नहीं दिया
शुक्रवार को जब उनसे बातचीत की कोशिश की गई तो शिष्यों ने मिलने नहीं दिया। दोपहर 2 बजे शुरू होने वाली कथा तय समय पर शुरू नहीं हो सकी और करीब डेढ़ घंटे की देरी के बाद भी महामंडलेश्वर अपने कक्ष से बाहर नहीं निकले।
तबीयत खराब बताकर शिष्य ने संभाली व्यासपीठ
काफी इंतजार के बाद कथा स्थल से यह सूचना दी गई कि महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी की तबीयत ठीक नहीं है। इसके बाद उनकी जगह एक शिष्य ने व्यासपीठ से कथा का संचालन शुरू किया।
10 एकड़ में फैले आश्रम में चल रही कथा
करीब 10 एकड़ में फैले इस आश्रम में बना कथा स्थल लगभग 5 हजार वर्गफुट का है, जहां करीब 3 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। परिसर में झूले, भोजन-पानी और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
खुद को कमरे में बंद करने की चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, आरोप सामने आने के बाद से उत्तम स्वामी ने खुद को कमरे में बंद कर रखा है। अब तक उनकी ओर से रेप के आरोपों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
उत्तम स्वामी श्री पंच अग्नि अखाड़ा के महामंडलेश्वर हैं, जिसका मुख्यालय वाराणसी में है। अखाड़े की शाखाएं प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन, नासिक और जूनागढ़ में भी संचालित हैं।
अखाड़े के महामंडलेश्वर ईश्वरानंद महाराज को ध्यान योगी उत्तम स्वामी के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म महाराष्ट्र के अमरावती जिले के लोहगांव में हुआ था।
दिल्ली पुलिस को ई-मेल, सुरक्षा की मांग
गौरतलब है कि, राजस्थान की एक युवती ने उत्तम स्वामी पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। युवती ने 12 फरवरी को दिल्ली पुलिस के कमिश्नर को ई-मेल भेजकर सुरक्षा की मांग की है।
पीड़िता का आरोप है कि एफआईआर दर्ज कराने की जानकारी मिलते ही उसे धमकियां मिलने लगीं। उसका कहना है कि उत्तम स्वामी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं और उनके करीबी लोग समझौते का दबाव बना रहे हैं।
युवती ने ई-मेल में यह भी लिखा है कि उसके और उसके परिवार से जुड़ी निजी जानकारी एकत्र की जा रही है और उसे नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका है।
कई साल से कर रहा था यौन शोषण
युवती ने आरोप लगाया है कि उत्तम स्वामी कई साल से उसका यौन शोषण कर रहा था। जब वह नाबालिग थी, तभी से धर्म की आड़ में उसके साथ गलत काम किए गए। उसने विरोध किया तो उसे डराया-धमकाया गया। उत्तम स्वामी के प्रभाव के कारण लंबे समय तक वह शिकायत नहीं कर सकी।
पीड़िता ने यह भी कहा है कि उसके पास आरोपों से जुड़े सबूत हैं और वह कानून की मदद लेना चाहती है। उसने आशंका जताई है कि आरोपी के प्रभाव के कारण साक्ष्यों से छेड़छाड़ की जा सकती है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!