खबर
Top News

महिला आरक्षण संशोधन बिलों पर हंगामा: मुस्लिम महिलाओं के मुद्दे पर टकराव, लोकसभा में सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अप्रैल 2026, 12:00 pm
शेयर करें:
महिला आरक्षण संशोधन बिलों पर हंगामा

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
लोकसभा के भीतर महिला आरक्षण कानून से जुड़े तीन संशोधन बिल पेश होते ही सियासी घमासान शुरू हो गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जिसमें आरक्षण के दायरे, जनगणना और संवैधानिक पहलुओं को लेकर गंभीर मतभेद सामने आए।

कांग्रेस सांसद ने किया विरोध
सबसे पहले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने बिलों का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि सरकार संविधान को “हाईजैक” करना चाहती है। इसके बाद समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जब तक मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण नहीं दिया जाएगा, तब तक इस कानून का उद्देश्य अधूरा रहेगा।

अमित शाह ने कही ये बात
इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण देना असंवैधानिक है और इसका सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार संवैधानिक दायरे में रहकर ही निर्णय ले रही है।

अखिलेश यादव ने उठाया सवाल
वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि जब पूरा देश महिलाओं को आरक्षण देने की बात कर रहा है, तो मुस्लिम महिलाओं को इसमें शामिल क्यों नहीं किया जा रहा। इस पर अमित शाह ने जवाब देते हुए तंज कसा कि समाजवादी पार्टी चाहे तो अपने सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे सकती है, इसमें किसी को आपत्ति नहीं होगी।

बिल में क्या है प्रस्ताव
संशोधन बिलों में लोकसभा की कुल सीटों को बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव रखा गया है, जो वर्तमान में 543 हैं। प्रस्ताव के अनुसार राज्यों के लिए 815 और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटें निर्धारित की जाएंगी। इसके साथ ही परिसीमन के जरिए सीटों का पुनर्गठन किया जाएगा और इनमें से 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

अन्य दलों का भी विरोध
AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिल का विरोध करते हुए कहा कि यह सिर्फ महिला आरक्षण का मामला नहीं, बल्कि संघीय ढांचे के खिलाफ भी है। वहीं डीएमके सांसद टीआर बालू ने इन बिलों को “सैंडविच बिल” बताते हुए कहा कि ये आपस में जुड़े हुए हैं और उनकी पार्टी इसका विरोध करती है। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने सरकार से तीनों बिल वापस लेने की मांग की, जबकि भाजपा सांसद रवि किशन ने इसे “हर भारतीय महिला के सपने को पूरा करने वाला कदम” बताया।

जनगणना और प्रक्रिया पर भी विवाद
बहस के दौरान जनगणना को लेकर भी विवाद छिड़ा। अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि सरकार जनगणना क्यों नहीं करा रही। इस पर अमित शाह ने कहा कि जनगणना की प्रक्रिया जारी है और जातीय आंकड़ों को भी शामिल किया जाएगा।

संसद में वोटिंग और आगे की प्रक्रिया
बिलों को पुनर्स्थापित करने के लिए ध्वनि मत से पारित कराने की कोशिश की गई, लेकिन विपक्ष ने मत विभाजन की मांग की, जिसके बाद स्पीकर ने वोटिंग की अनुमति दी। इस पूरे घटनाक्रम ने साफ कर दिया है कि महिला आरक्षण से जुड़े इन संशोधन बिलों पर सहमति बनना आसान नहीं होगा। जहां सरकार इसे ऐतिहासिक कदम बता रही है, वहीं विपक्ष इसके प्रावधानों और प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है। आने वाले दिनों में संसद में इस मुद्दे पर और तीखी बहस देखने को मिल सकती है।


संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 4 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 4 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 4 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 5 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 5 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 5 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 5 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 5 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 5 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 5 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 5 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 6 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 6 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 6 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 6 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 6 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 6 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 6 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 6 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!