महिला आरक्षण बिल पर हंगामा: काले कपड़ों में पहुंचे महापौर व पार्षद; लोकसभा में बिल पास नहीं होने से निगम में धन्यवाद की जगह पारित हुआ निंदा प्रस्ताव
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम में कल महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लेकर बुलाया गया विशेष सम्मेलन हंगामे की भेंट चढ़ गया। इसमें पहले बिल को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पास होना था, लेकिन लोकसभा में बिल पास न हो पाने के कारण पूरा घटनाक्रम बदल गया।
इसके विरोध में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और भाजपा के कई पार्षद काले कपड़े पहनकर सदन पहुंचे। भाजपा ने इस दौरान कांग्रेस को महिला विरोधी बताते हुए उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया और इसे राष्ट्रपति को भेजने का निर्णय लिया।
सम्मेलन की शुरुआत सुबह 11 बजे सभापति मुन्नालाल यादव ने की। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सदन में कहा कि आज का दिन देश की महिलाओं के लिए बहुत बड़ा हो सकता था, लेकिन कांग्रेस और विपक्षी दलों ने इस बिल का विरोध करके बड़ी गलती की है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के हक में बाधा डाली है, इसलिए सदन में उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखा जाता है। इस दौरान सदन में भाजपा पार्षदों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए। वहीं, कांग्रेस की ओर से महज 7-8 पार्षद ही मौजूद थे, जिन्होंने इस प्रस्ताव का विरोध किया और बिल को संविधान के खिलाफ बताया।
विपक्षी पार्षदों ने बनाई दूरी, खासकर दोनों मुस्लिम पार्षद सदन में नहीं पहुंचीं
सम्मेलन में कांग्रेस के कई प्रमुख पार्षद शामिल नहीं हुए। खासकर मुस्लिम पार्षद फौजिया शेख अलीम और रूबीना इकबाल खान सदन में नहीं पहुंचीं। सदन में बहस शुरू हुई तो कांग्रेस पार्षद चिंटू चौकसे व कुछ अन्य महिला पार्षदों की टिप्पणियों पर भाजपा पार्षदों ने कड़ा ऐतराज जताया।
हंगामा इतना बढ़ गया कि भाजपा पार्षद सभापति की आसंदी के पास जमा हो गए। माहौल बिगड़ता देख सभापति मुन्नालाल यादव ने विवादित शब्दों को रिकॉर्ड से हटाने के निर्देश दिए और पार्षदों को शांत कराया। परिसर में उत्सव की बहुत बड़ी तैयारी की गई थी। भाजपा सरकार की इस उपलब्धि को मनाने के लिए भंडारे और बड़े कार्यक्रम का इंतजाम था।
हजारों लोगों के लिए खाना बन रहा था और भव्य टेंट और कुर्सियां लगाई गई थीं, लेकिन जैसे ही लोकसभा में बिल पास न होने की खबर आई और सदन में निंदा प्रस्ताव पारित हुआ उत्सव का पूरा कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया।
कांग्रेस पार्षदों का आरोप- यह बिल केवल दिखावा था
महापौर ने सदन में साफ किया कि यह निंदा प्रस्ताव केवल सदन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे विधिवत तरीके से राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। भाजपा का कहना है कि वे इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएंगे कि किस तरह विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल को रोकने का काम किया है।
दूसरी तरफ, कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि यह बिल केवल दिखावा था। इस सियासी खींचतान के बीच नगर निगम का यह विशेष सम्मेलन बिना किसी उत्सव के और भारी शोर-शराबे के साथ खत्म हुआ।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!