सेंट्रल जेल में डकैत और भूमाफिया की हुई भिड़ंत: अनवर कादरी-हेमंत यादव में गिरेबान तक पहुंचे हाथ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
सेंट्रल जेल में शनिवार शाम पूर्व पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत और भूमाफिया हेमंत यादव आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच शुरू हुई बहस गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और गिरेबान पकड़ने तक पहुंच गई।
इस हंगामे से अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों का कहना है कि जेल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था नियंत्रित है और किसी भी संवेदनशील बंदी को निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत रखा जाता है। विवाद की बात झूठी है। सूत्रों के मुताबिक दोनों बंदियों के बीच पुराने विवाद को लेकर तनातनी शुरू हुई थी। कुछ ही मिनटों में मामला इतना गरमा गया कि दोनों एक-दूसरे पर टूट पड़े। जेल प्रहरी समय रहते नहीं पहुंचते तो बड़ा बवाल खड़ा हो सकता था।
घटना के बाद दोनों को अलग-अलग कर निगरानी बढ़ा दी गई है, लेकिन जेल प्रशासन पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है। हेमंत यादव वही आरोपी है, जिस पर विजयनगर क्षेत्र में डॉक्टर पर हमले की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस जांच में सामने आया था कि उसने जेल में बंद साथियों के जरिए डॉक्टर एसके यादव पर हमला करवाने की प्लानिंग की थी।
डॉक्टर के बेटे के इलाज को लेकर रंजिश के चलते उसने हमला कराने के लिए फंडिंग और जमानत तक का इंतजाम करने की बात कही थी। हेमंत पर 26 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं और वह लंबे समय तक फरार भी रहा। वहीं अनवर कादरी ‘लव जिहाद’ फंडिंग और अन्य गंभीर मामलों में जेल में बंद है। जांच में आरोप लगा था कि उसने हिंदू युवतियों को फंसाने और शादी कराने के लिए आर्थिक मदद दी थी।
इन आरोपों के बाद उसकी पार्षद सदस्यता खत्म कर उसे पांच साल तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया गया था। अनवर कादरी पर पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज रहे हैं। वह 90 के दशक में उज्जैन में हुई एक डकैती के बाद से वह अनवर डकैत के नाम से चर्चित रहा है।
भ्रामक और तथ्यहीन है खबर- उधर, मामले में सेंट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने विवाद जैसी किसी भी घटना से इनकार करते हुए कहा कि दोनों बंदियों को अलग-अलग रखा गया है। अनवर डकैत को तो उसकी सेल के निर्धारित एरिया से भी बाहर तक नहीं जाने दिया जाता। दोनों को बैरक अलग-अलग है। दोनों का आमना-सामना होने जैसी स्थिति भी नहीं बनी। ऐसे में जो बातें सामने आ रही हैं, वे पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन हैं।
संबंधित समाचार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!