परिवार ने थाना परिसर में खाया जहर: शराब ठेकेदार सूरज रजक की दुकान के मैनेजर और साथियों ने दी थी धमकी; पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप, पुलिस बोली-केस दर्ज कर लिया है
KHULASA FIRST
संवाददाता

दो शराब तस्करों को पकड़वाने पर गुस्साया मैनेजर पहुंचा था बोलेरो भरकर धमकाने
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध शराब की तस्करी पकड़वाना एक परिवार को इतना भारी पड़ गया कि डर, धमकी और पुलिस की कथित बेरुखी से टूटे परिवार ने थाने परिसर में ही जहर खा लिया।
धार जिले के मनावर में हुई इस सनसनीखेज घटना ने पुलिस व्यवस्था और शराब माफिया के गठजोड़ पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आरोप है कि शराब तस्करों को पकड़वाने के बाद ठेकेदार के गुर्ग बोलेरो भरकर घर पहुंचे, गालियां दीं, झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और जब परिवार शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो वहां भी सुनवाई नहीं हुई।
ग्राम गणपुर (मनावर, धार) निवासी विनोद पिता नरेंद्र जायसवाल के अनुसार कल सुबह करीब 10 बजे भाई अनिल ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बाइक पर आइसक्रीम के झोले में अवैध शराब की तस्करी करते हुए दो युवकों को पकड़ा और डायल-112 को सूचना देकर गिरफ्तार करवा दिया।
नतीजा ये हुआ कि शराब ठेकेदार सूरज रजक की मनावर की शराब दुकान का मैनेजर कमलेश राठौड़ दोपहर करीब 2 बजे बिना नंबर की बोलेरो भरकर अपने साथियों के साथ मेरे घर पहुंच गया। दरवाजा खटखटाने पर मां ने खोला।
उन्हें देखते ही कमलेश गालियां देते हुए मेरे बारे में पूछने लगा। घबराकर मां ने दरवाजा लगाने की कोशिश की तो कमलेश धक्का देकर अंदर घुस गया। इस दौरान उसके साथी भी आ गए।
आरोपियों ने मेरे बारे में पूछते हुए मेरे माता-पिता और भाई अनिल को गालियां दीं। झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। इससे घबराए मेरे परिवार के लोग मनावर थाने केस दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।
सूरज रजक, मैनेजर पिंटू और कमलेश जिम्मेदार
कल रात घटना के बाद विनोद जायसवाल का एक वीडियो वायरल हुआ। बड़वानी अस्पताल परिसर में बनाए वीडियो में विनोद का कहना है कि मेरे परिवार ने जहर खा लिया है।
इसके जिम्मेदार सूरज रजक और उसके आदमी मैनेजर पिंटू जायसवाल, कमलेश राठौड़ हैं। ये लोग मुझे मारने बोलेरो में मेरे घर आए थे।
मां के मिलने पर उन्हें गालियां देकर धमकाया और थाने पहुंचने पर उन्हीं पर केस दर्ज कराने लगे। मेरी परिस्थिति खराब है। मैं परेशान हूं।
टीआई ने भी हमारी एफआईआर नहीं लिखी। इस कारण मैं परेशान था और मेरे परिवार ने जहर खा लिया।
पुलिस के सामने भी धमकी दी
उन्होंने बताया कि दूसरा पक्ष भी थाने जा पहुंचा और पुलिस के सामने ही मेरे परिवार को धमकी देने लगा। इसके बाद पुलिस मेरे परिवार पर ही कार्रवाई की बात कहने लगी।
मारे डरकर परेशान होकर मेरी मां चिंतामन बाई, पिता नरेंद्र और भाई अनिल ने थाना परिसर में ही जहर खा लिया।
इससे घबराए पुलिसकर्मी पहले तीनों को शासकीय अस्पताल ले गए, जहां डॉ. हिमांशु पटेल ने भर्ती कर तीनों का इलाज किया और बाद में उन्हें बड़वानी रैफर कर दिया।
इसके बाद रात करीब 9 बजे मनावर पुलिस ने मामले में कमलेश राठौड़ व अन्य पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
जिनका नाम लिया उन पर केस दर्ज किया
पीड़ित जायसवाल परिवार ने केस दर्ज कराते समय शराब दुकान के मैनेजर व उसके अन्य साथियों का ही नाम लिया था, इसलिए सिर्फ उन्हीं पर केस दर्ज किया गया है। कार्रवाई जारी है। - ईश्वरसिंह चौहान (टीआई, मनावर थाना)
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!