जनसुनवाई में भी पहुंचा संयोगितागंज वाइन शॉप का मामला: शिकायत के बाद भी अवैध अहाता संचालित रहा, शटर के होल से बेची जा रही थी शराब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद बड़ा खुलासा
खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
संयोगितागंज थाना क्षेत्र अर्जुन प्याऊ चौराहा स्थित चर्चित वाइन शॉप को लेकर दो दिन पहले खुलासा फर्स्ट ने ‘वाइन शॉप या अवैध कारोबार का अड्डा?’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर वाइन शॉप पर हो रही अवैध गतिविधियों का खुलासा किया था। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। खुलासा फर्स्ट की पड़ताल के बाद पता चला है कि रहवासी पिछली जनसुनवाई में ही कलेक्टर को शिकायत कर चुके थे। शिकायत में अवैध अहाता संचालन, रातभर शराब बिक्री, ओवररेटिंग और शराब तस्करी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए।
संयोगितागंज छावनी स्थित अर्जुन प्याऊ चौराहा वाइन शॉप और दवा बाजार स्थित शराब दुकान को लेकर रहवासियों में लंबे समय से नाराजगी है। जनसुनवाई में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि शराब ठेकेदार निर्मल सिंह भाटिया उर्फ सीटू भाटिया, मैनेजर चंचल भाटिया और अन्य लोग मिलकर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। शिकायत में दावा किया गया है कि शासन द्वारा शहर में अहाते बंद किए जाने के बावजूद वाइन शॉप के पीछे करीब ढाई से तीन हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में अवैध अहाता संचालित किया जा रहा है। यहां दिनभर कुर्सी-टेबल लगाकर शराब परोसी जाती है।
देर रात तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे माहौल बिगड़ रहा है। शराब दुकान आधिकारिक रूप से बंद होने के बाद भी सुबह चार बजे तक अवैध रूप से शराब बेची जाती है। आरोप है कि शटर के किनारे और छोटे होल से ग्राहकों को शराब दी जाती है। यही नहीं, दुकान से जुड़े लोग एक्टिवा, बाइक और अन्य वाहनों से बड़े पैमाने पर शराब सप्लाई भी करते हैं। यहां दिनभर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। नशे में विवाद, गाली-गलौज और हुड़दंग की घटनाएं आम हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने और उसके भाई ने अवैध गतिविधियों के वीडियो और फोटो बनाए तो शराब दुकान मैनेजर चंचल भाटिया और अन्य लोगों ने धमकाया। उनसे कहा गया कि हमारी पकड़ ऊपर तक है, शिकायत की तो झूठे केस में फंसा देंगे। शिकायतकर्ता ने खुद और अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा की मांग भी की है। आवेदन में यह भी उल्लेख है कि अवैध अहाता संचालन के लिए हरा-भरा पेड़ तक काट दिया गया, जिसके वीडियो और फोटो उसके पास मौजूद हैं। शिकायतकर्ता ब्रजराज सोनकर के मुताबिक अवैध शराब कारोबार के कारण परिवारों का माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं और बच्चों का निकलना मुश्किल हो गया है। रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।
खुलासा फर्स्ट ने अपनी पूर्व खबर में भी बताया था कि वाइन शॉप के पीछे खुलेआम शराबखोरी चल रही है और दुकान बंद होने के बाद भी शटर के होल से शराब बेची जा रही है। अब जनसुनवाई की शिकायत ने आरोपों को और मजबूत कर दिया है।
एक दिन बाद फिर से आबाद मयखाना- परसों के अंक में संयोगितागंज थाना क्षेत्र अर्जुन प्याऊ चौराहा स्थित ऑलराउंडर वाइन शॉप को लेकर खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। यहां पर अवैध अहाता संचालित हो रहा है। बकायदा टेबल कुर्सियां लगी है। बैठक ने नाम पर एंट्री ली जाती है। चखने के नाम पर खाने पीने का महंगा सामान दिया जाता है। वहीं, इससे लगी शराब दुकान निर्मल सिंह भाटिया की है।
यहां मैनेजर चंचल सिंह भाटिया है। दोनों की सहमति से थाने और आबकारी विभाग की सेटिंग से दिन में ओवर रेटिंग पर शराब बेची हाती है तो रात में शटर के होल से अवैध रूप से शराब बेची जाती है। इतना ही नहीं देर रात यहां से अन्य क्षेत्र में शराब की अवैध सप्लाई भी होती है। खबर का असर ये हुआ कि मारे कार्रवाई के डर के कल अवैध अहाता पूरा दिन बंद रहा। अहाता संचालक ने यहां से टेबल कुर्सियां तक हटवा ली, लेकिन जिम्मेदार विभाग की नींद नहीं खुली और कार्रवाई करने के बजाय अफसर कुंभकर्णी नींद में सोते रहे। नतीजा ये हुआ कि कल अहाता संचालक ने दोबारा अवैध मयखाना बकायदा टेबल कुर्सियां लगाकर शुरू कर दिया।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!