देवास नाका पर आधी रात हुआ हाईवॉल्टेज ड्रामा: युवती ने बैरिकेड्स लगाकर रोका ट्रैफिक; पुलिस पर लगाया 10 हजार रिश्वत मांगने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित देवास नाका चौराहा पर गुरुवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर बीच सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया।
युवती ने बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी और पुलिसकर्मियों पर जबरन गाड़ी रोकने तथा 10 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया।
करीब आधे घंटे तक चले इस हाईवॉल्टेज ड्रामे के कारण चौराहे पर जाम जैसे हालात बन गए और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देर रात पुलिसकर्मी वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक कार को रोका गया, जिसमें एक युवती अपने दोस्तों के साथ मौजूद थी। कार रुकते ही युवती नीचे उतरी और पुलिस पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया।
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवती ने चौराहे पर लगे बैरिकेड्स खींचकर सड़क के बीच लगा दिए। इससे कई वाहन बीच रास्ते में फंस गए और ट्रैफिक प्रभावित होने लगा।
मैं दवाइयां ले रही हूं
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार युवती की मानसिक स्थिति भी सामान्य नहीं लग रही थी। हंगामे के दौरान वह जोर-जोर से चिल्लाते हुए कह रही थी कि उसका इलाज चल रहा है और वह दवाइयां ले रही है। युवती ने दावा किया कि उसने नींद की गोलियां खा रखी हैं और उसके बैग में भी दवाइयां मौजूद हैं। इसी दौरान वह पुलिसकर्मियों पर परेशान करने और जबरन रोकने का आरोप लगाती रही।
सड़क पर लगा जाम, लोग बनाते रहे वीडियो
हंगामे के चलते चौराहे पर जाम जैसे हालात बन गए। राहगीरों और वाहन चालकों ने युवती को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार उत्तेजित होती रही।
इस बीच मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम के वीडियो बना लिए, जो देर रात सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे।
वीडियो में युवती सड़क पर बैठकर पुलिसकर्मियों से बहस करती और बैरिकेड्स लगाकर रास्ता रोकती दिखाई दे रही है।
अधिकारियों ने पहुंचकर संभाला मामला
सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने युवती से बातचीत की और काफी मशक्कत के बाद उसे शांत कराया। इसके बाद ट्रैफिक दोबारा शुरू कराया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान कार को रोका गया था। युवती द्वारा लगाए गए रिश्वत मांगने के आरोपों की भी जांच की जाएगी।
फिलहाल किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। करीब एक घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने स्थिति सामान्य कर युवती को उसके साथियों के साथ वहां से रवाना कर दिया।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!