खबर
Indore

हर बॉल पर लग रहा था लाखों का दांव: क्राइम ब्रांच ने आईपीएल का बड़ा सट्टा पकड़ा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 मई 2026, 2:08 pm
शेयर करें:
हर बॉल पर लग रहा था लाखों का दांव

इंटरनेशनल वेबसाइट से चल रहा पूरा खेल, करोड़ों का हिसाब-किताब भी मिला

आठ सटोरिए हुए गिरफ्तार, 23 मोबाइल, लैपटॉप और डेबिट कार्ड हुए जब्त

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आईपीएल के रोमांच के बीच इंदौर में ऑनलाइन सट्टे का ऐसा हाईटेक अड्डा पकड़ा गया, जिसने क्राइम ब्रांच को भी चौंका दिया। बापजी नगर की एक बिल्डिंग में बैठकर आरोपी हर गेंद, हर विकेट और हर ओवर पर लाखों रुपए का दांव लगवा रहे थे।

कमरे में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर लाइव आईपीएल मैच चल रहा था और दूसरी तरफ दर्जनों मोबाइल, हाई एंड लैपटॉप और हाईस्पीड इंटरनेट के जरिए देशभर में ऑनलाइन सट्टा ऑपरेट किया जा रहा था। आरोपियों से करोड़ों का हिसाब मिला है।

डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार सूचना मिली थी कि बापजी नगर के मकान नंबर-236 की पहली मंजिल पर बड़े स्तर पर क्रिकेट का सट्टा कारोबार चल रहा है। एक टीम तैयार कर देर रात बताई जगह पर दबिश दी गई।

पुलिस को देखते ही कमरे में मौजूद सट्टेबाजों के होश फाख्ता हो गए। आरोपी मोबाइल छिपाने और लैपटॉप बंद करने में जुट गए, लेकिन टीम ने मौके से आठ सटोरियों को धर दबोचा गया।

ओडिशा, जबलपुर और इंदौर... कई राज्यों तक फैला है नेटवर्क
गिरफ्तार आरोपियों में ओडिशा के खुर्दा और नयागढ़ के रहने वाले युवक, जबलपुर के ऑपरेटर और इंदौर में किराए से रहकर नेटवर्क चला रहे सदस्य शामिल हैं।

पकड़े गए आरोपियों में राजेंद्रदास, रामास्वामी, चिन्मय साहू, आनंद प्रधान, अविनाश ठाकुर, कुणालदास, शशांक नेगी और विकास विश्वाल के नाम सामने आए हैं।

पुलिस के मुताबिक यह गिरोह लंबे समय से इंदौर को ‘सेफ ऑपरेशन जोन’ बनाकर काम कर रहा था।

खुलेंगे हवाला, बैंक खातों और बड़े बुकी के राज
क्राइम ब्रांच अब आरोपियों के बैंक खातों, यूपीआई ट्रांजेक्शन, ई-वॉलेट और संभावित हवाला कनेक्शन की जांच में जुट गई है। साइबर एक्सपर्ट जब्त मोबाइल और लैपटॉप का डेटा खंगाल रहे हैं। पुलिस को शक है कि आईपीएल सीजन के दौरान यह नेटवर्क रोजाना लाखों रुपए का ऑनलाइन कारोबार कर रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा 4 (क), बीएनएस की धारा 112 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अधिकारियों का दावा है कि आने वाले दिनों में इस हाईटेक सट्टा सिंडिकेट से जुड़े कई बड़े बुकी, फाइनेंसर और बैंक खाताधारकों के नाम सामने आ सकते हैं।

कमरे से मिला 'ऑनलाइन कैसीनो’ का पूरा सिस्टम
पुलिस को मौके से 23 स्मार्टफोन, 3 हाई एंड लैपटॉप, 13 डेबिट कार्ड, हाईस्पीड राउटर और करोड़ों रुपए के हिसाब-किताब से जुड़े रजिस्टर मिले हैं। जब्त सामग्री की कीमत करीब 6.57 लाख रुपए बताई गई है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी सिर्फ क्रिकेट सट्टा ही नहीं, बल्कि ऑनलाइन कैसीनो प्लेटफॉर्म से भी जुड़े हुए थे।

प्रीमियम क्लाइंट्स बुक से चल रहा था खेल
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ‘प्रीमियम क्लाइंट्स बुक’ नाम की इंटरनेशनल वेबसाइट के जरिए ग्राहकों को सीक्रेट यूजर आईडी और पासवर्ड जारी करते थे।

ग्राहक ऑनलाइन रकम ट्रांसफर करते और फिर लाइव मैच पर सट्टा खेलते। हर ओवर के साथ रेट बदल रहे थे और करोड़ों का खेल सिर्फ मोबाइल स्क्रीन पर चल रहा था।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 3 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 3 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 3 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 3 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 4 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 4 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 4 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 4 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 4 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 4 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 4 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 4 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 4 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 4 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 4 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 4 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 4 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 4 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 5 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!