डीएसपी बोले नहीं बख्शा जाएगा दहशतगर्दों को: खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद सक्रिय हुई देहात पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

पिस्टल, तलवारों के साथ रील डालने वालों से होगी पूछताछ और कार्रवाई
खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
खुलासा फर्स्ट ने बेरछा गांव में दहशतगर्दी फैलाने वाले युवकों के बारे में बताया था। तलवारों से केक काटने, फिल्मी गानों पर पिस्टल लहराने की फोटो-वीडियो सहित खबर प्रकाशित की थी। जानकारी लगते ही डीएसपी उमाकांत चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसे एसपी देहात के संज्ञान में लाकर दहशतगर्दों से पूछताछ और कार्रवाई की बात कही है।
उल्लेखनीय है कि कल रील में हथियार...गांव में दहशत शीर्षक से कल के अंक में खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर वायरल होते ही सिमरोल थाना क्षेत्र के बेरछा गांव में हड़कंप मच गया। तलवारों से केक काटते हुए वीडियो-फोटो और युवकों के कांधे पर बैठकर बरात में पिस्टल लहराते हुए वीडियो बनवाने वाले युवक सकते में आ गए।
खुलासा फर्स्ट ने बताया था उक्त वीडियो इंस्टाग्राम आईडी ‘किंग-लोफर-307’ पर वायरल है। ये भी बताया था कि उक्त आईडी पर वीडियो रील अपलोड करने वाला बेरछा गांव का रोहित भाभर है, जो कि अर्पित भाभर के साथ हाथों में तलवारें लेकर खड़ा है। दोनों ने इन्हीं तलवारों से केक भी काटे थे। इसी आईडी पर रोहित भाभर और रोमियो भाभर का एक फोटो हाथों में तलवार लिए भी है।
एक अन्य वायरल रील में अर्पित भाभर और श्याम भाभर पिस्टल लहराते हुए गाने पर डांस कर रहे हैं। इस खबर का असर ये हुआ कि डीएसपी उमाकांत चौधरी ने तुरंत मामले की जानकारी सिमरोल टीआई कुलदीप खत्री से मांगी है। डीएसपी उमाकांत चौधरी ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि मामले को एसपी देहात राजेंद्र कुमार वर्मा के संज्ञान में लाया जाएगा। इसके बाद उनके आदेशानुसार आरोपियों से पूछताछ और कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!