अभि तोमर हत्याकांड के बाद खाली मिले आरोपियों के घर: नागदा से दिल्ली भागने की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अभितेंद्र सिंह उर्फ अभि तोमर की शुक्रवार रात हुई हत्या एक मर्डर केस नहीं रह गई है, जांच में मामला खून के बदले खून की कहानी बनता जा रहा है।
भिंड के कुख्यात बदमाश अभी की हत्या के बाद अब पुलिस आरोपियों की तलाश में इंदौर से लेकर दिल्ली रूट तक छापेमारी कर रही है।
इधर, आरोपियों के घरों पर ताले लटके मिले हैं, वहीं मोबाइल लोकेशन नागदा तक जाकर बंद हो गई है। इसके बाद पुलिस को शक है कि आरोपी ट्रेन के जरिए दिल्ली या उत्तर भारत की तरफ निकल चुके हैं।
लसूड़िया और भिंड पुलिस की संयुक्त टीम लगातार दबिश दे रही है। मामले में मुख्य आरोपी गुलशन यादव, डीलू लहारिया, गौरव जाटव सहित पांच बदमाश फरार हैं। जोन-2 के एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने पांचों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है।
दो साल पहले की थी गुलशन यादव के भाई विष्णु की हत्या
शुक्रवार रात गुलाब बाग कॉलोनी में उस समय गोलियों की गूंज सुनाई दी जब बदमाशों ने अभि तोमर को घेर लिया। हमलावर पहले से उसकी रेकी कर रहे थे। मौका मिलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें अभी तोमर की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। सूत्रों के मुताबिक अभी तोमर ने करीब दो साल पहले गुलशन यादव के भाई विष्णु की हत्या कर दी थी। तभी से बदले की आग अंदर ही अंदर सुलग रही थी। पुलिस मान रही है कि शुक्रवार रात उसी दुश्मनी का हिसाब बराबर किया गया।
हत्या के बाद जब पुलिस टीम भिंड पहुंची तो आरोपियों के घर बंद मिले। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि वारदात के बाद से ही सभी गायब हैं।
आखिरी लोकेशन उज्जैन और फिर नागदा क्षेत्र में मिली
पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की तो आरोपियों के मोबाइल की आखिरी लोकेशन उज्जैन और फिर नागदा क्षेत्र में मिली। इसके बाद मोबाइल बंद हो गए। जांच एजेंसियों को शक है कि आरोपी रेलवे नेटवर्क का इस्तेमाल कर दिल्ली की ओर भाग निकले हैं।
सूत्र बताते हैं कि पुलिस अब रेलवे स्टेशन, सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध ट्रेवल रूट खंगाल रही है। कुछ इनपुट ऐसे भी मिले हैं कि आरोपियों को फरारी में मदद पहुंचाई जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह हत्या किसी बड़े गैंग नेटवर्क या सुपारी सिस्टम से तो नहीं जुड़ी है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!