साढ़े पांच लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: पोलोग्राउंड क्षेत्र में डील से पहले दबिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई में दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पोलोग्राउंड चौराहे के पास बैग में भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स लेकर ग्राहक तलाश रहे थे।
पुलिस ने दोनों के कब्जे से 54.11 ग्राम एमडी ड्रग्स, मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किया है। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 5.40 लाख रुपए बताई गई है।
डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक क्राइम ब्रांच टीम 22 मई को गश्त और पतारसी कर रही थी। पोलोग्राउंड चौराहे से तिलक पथ जाने वली सड़क पर दो युवक संदिग्ध हालत में साइड बैग टांगे दिखाई दिए।
पुलिस को देखकर घबरा गए, जिस पर टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नावेद खान और फरहान खान, निवासी जबरन कॉलोनी, टावर चौराहा, खाचरोद रोड, नागदा जिला उज्जैन बताए।
दोनों के बैग से एमडी ड्रग्स निकली। पुलिस ने आरोपी नावेद से 21.94 ग्राम और फरहान से 32.17 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की। इसकी कुल कीमत करीब 5 लाख 40 हजार रुपए आंकी गई है।
कार्रवाई में दो मोबाइल फोन, दो साइड बैग भी जब्त किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया नावेद खान ऑटो ड्राइवर है और उसने 11वीं तक पढ़ाई की है, जबकि फरहान खान कपड़े की दुकान पर दिहाड़ी मजदूर।
9वीं तक पढ़ा है। क्राइम ब्रांच पता लगाने में जुटी है ड्रग्स का स्रोत क्या है, इसे इंदौर में किसे सप्लाई किया जाना था। अवैध नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।
एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया है। उल्लेखनीय है क्राइम ब्रांच 1 जनवरी से अब तक मादक पदार्थों के खिलाफ 35 प्रकरणों में 72 आरोपियों की गिरफ्तार कर चुकी है।
संबंधित समाचार

बच्चों को साथ लेकर शिक्षक बनने की जंग:अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी; 25 हजार पदों की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

प्रमोशन अटका तो बढ़ा विवाद:उप वन क्षेत्रपालों को पदोन्नति नहीं; मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से किया किनारा

युवती ने की आत्महत्या:मां ने मोबाइल छीना तो लगा ली फांसी; साड़ी से फंदा बनाकर कमरे में झूली

वीडियो देखिये, अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेगी राशि:लापरवाही पर अफसरों का इंक्रीमेंट बंद; मुख्यमंत्री का सख्त संदेश

एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा:ऐन वक्त पर फ्लाइट रद्द; किसी की नौकरी तो किसी की परीक्षा पर पड़ा असर

बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान:जांच में फूड पॉइजनिंग के लक्षण नहीं मिले; सभी बच्चे स्वस्थ

एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत:अचानक तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर में चली गई जान

तैराकों का विरोध, पूल बचाने की गुहार:विधायक के घर पहुंचे खिलाड़ी; मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाने की मांग

फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं मिले:ट्रेड सेंटर सील; 300 दुकान-ऑफिस होते हैं संचालित, बायपास पर नगर निगम की कार्रवाई

कंबलों के नीचे छिपा था कई किलो डोडाचूरा:कंटेनर से लाखों का माल बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

एमपी बोर्ड का बड़ा फैसला:इन बच्चों की परीक्षा फीस होगी माफ; जानिए कैसे मिलेगा लाभ

इस पद के लिए मध्यप्रदेश से इन नेताओं के नाम भेजे:पदोन्नति की तैयारी; जातीय और क्षेत्रीय समीकरण पर भी नजर

बेच नहीं पाए तो छिपा दी चांदी:मंदिर चोरी में तीन गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद

रिटायरमेंट के सालों बाद पेंशन से वसूली नहीं:हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की पुनर्विचार याचिकाएं खारिज कीं

सरकारी स्कूल में बच्चों से मजदूरी:शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश; दोषी मिले तो होगी सख्त कार्रवाई

सराफा व्यापारी से लूट का आठवां आरोपी गिरफ्तार:लाखों के सोने-चांदी के जेवर बरामद

11वीं के छात्र ने की आत्महत्या:नए स्कूल में दाखिले के दो दिन बाद फांसी लगाई; नहीं मिला सुसाइड नोट

निगम में हाईवोल्टेज ड्रामा:एएचओ ने निकाला जूता; फिर दिखाया इस्तीफा; बोले- ‘मंत्री की भी नहीं सुनता’

नाना के फोन से ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क का खुलासा:2 ऐप मिले; डिजिटल कड़ियां खंगालीं तो दुबई तक पहुंचा कनेक्शन, 12 आरोपी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, सड़क पर रील बनाना पड़ा भारी:पुलिस की सख्ती के बाद इन्फ्लुएंसर ने डिलीट किया वीडियो; मांगी सार्वजनिक माफी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!