अपोलो हाईस्ट्रीट बन गया जाम और शोर का नया अड्डा: क्लब-पब की अवैध पार्किंग से सड़कें कब्जे में
KHULASA FIRST
संवाददाता

रातभर तेज म्यूजिक और जनरेटर की गर्म हवा से रहवासी बेहाल
रहवासियों का फूटा गुस्सा, बोले- हम गाड़ी खड़ी करें तो पंजा लगता है, यहां नोट चलते हैं इसलिए कोई कार्रवाई नहीं
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एबी रोड स्थित अपोलो हाईस्ट्रीट बिल्डिंग अब रहवासियों के लिए मुसीबत का दूसरा नाम बन चुकी है। वीकेंड आते ही यहां क्लब-पब में पहुंचने वालों की गाडिय़ां सड़क के बीचोंबीच खड़ी हो जाती हैं, जिससे रात आठ बजे के बाद पूरा इलाका जाम में तब्दील हो जाता है।
रविवार रात स्कीम नंबर 78 के रहवासियों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। लोगों ने अवैध पार्किंग, ट्रैफिक अराजकता और क्लब-पब के तेज साउंड के खिलाफ जमकर विरोध किया।
मौके पर विजय नगर एसीपी और लसूड़िया थाना पुलिस भी पहुंची, लेकिन रहवासियों का आरोप है कि हर बार सिर्फ खानापूर्ति होती है, स्थायी समाधान आज तक नहीं निकला।
रहवासियों का आरोप है अपोलो हाईस्ट्रीट के बाहर हर रात गाड़ियों का मेला लग जाता है। ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जाती हैं। बीआरटीएस लेन तक में वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आम लोगों को परेशान किया जाता है।
एक रहवासी ने कहा कि अगर आम आदमी अपनी गाड़ी बाहर खड़ी कर दे तो ट्रैफिक पुलिस तुरंत पंजा लगाकर उठा ले जाती है, लेकिन यहां पचासों कारें सड़क पर खड़ी रहती हैं और प्रशासन आंखें मूंद लेता है।
रहवासियों ने आरोप लगाया कि बिल्डिंग की पार्किंग पूरी खाली पड़ी रहती है, इसके बावजूद वाहन चालक सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर क्लब-पब में चले जाते हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस और निगम की कार्रवाई भी सिर्फ दिखावे तक सीमित है।
एक अन्य रहवासी ने तंज कसते हुए कहा कि दोपहिया वालों से क्या मिलेगा? 100-200 रुपए। लेकिन कार वाले सीधे मोटी रकम दे देते हैं, इसलिए कोई कुछ नहीं बोलता। सिर्फ अवैध पार्किंग ही नहीं, बल्कि अपोलो हाईस्ट्रीट में संचालित आधा दर्जन क्लब-पब का तेज म्यूजिक भी आसपास रहने वाले परिवारों की जिंदगी नरक बना रहा है।
रहवासियों का कहना है कि देर रात तक बजने वाला तेज साउंड घरों तक सुनाई देता है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी हो रही है।
जनरेटर की आवाज से बच्चे सो तक नहीं पाते
एक रहवासी का कनहा था कि बिल्डिंग के पीछे लगाए गए भारी जनरेटर भी रहवासियों के लिए आफत बने हुए हैं। जनरेटर की तेज आवाज और उससे निकलने वाली गर्म हवा के कारण रात में चैन से सोना तक मुश्किल हो गया है।
एक रहवासी ने कहा कि दिन-रात भरभर की आवाज आती रहती है। जनरेटर इतनी गर्म हवा छोड़ता है कि घरों में बैठना मुश्किल हो जाता है। छोटे-छोटे बच्चे रातभर सो नहीं पाते, उनके कान तक दुखने लगते हैं।
रहवासियों ने साफ कहा कि उन्हें अब सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क से पूरी तरह अवैध पार्किंग हटाने और क्लब-पब पर सख्त कार्रवाई चाहिए। इलाके के लोगों का कहना है कि अपोलो हाईस्ट्रीट के कारण पूरा रहवासी क्षेत्र रोजाना ट्रैफिक, शोर और प्रदूषण की मार झेल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, शारदीय नवरात्र की शुरुआत:शक्तिपीठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था

देखिये वीडियो, नवरात्रि के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब:दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु

नेपाल में फिर आई अचानक बाढ़:3 पुल बहे; कई घरों में घुसा पानी, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

देशभर में शक्ति की आराधना का शंखनाद ‘अंगना पधारो महारानी’:आया सनातन संस्कृति का नौ दिवसीय महापर्व; नवरात्रि से जागी भारत की आध्यत्मिक चेतना

टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग:वाहन में सवार लोग बाल-बाल बचे

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती:शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें

मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:सरकार से मांगा जवाब

लकड़ी तस्करी पर वन विभाग सख्त:रोज बदलेगी अधिकारियों की ड्यूटी; बॉडी कैमरों से होगी निगरानी

देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच:बोले; देश और टीम पर बनी रहे कृपा

गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई:दो खेतों से हजारों किलो किया जब्त; चार थानों की टीम ने दी दबिश

एयरपोर्ट पर हमला:12 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल, कई एयरलाइंस ने उड़ानें रोकीं

आज महामुकाबला:सीरीज में बढ़त के लिए मैच अहम; स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट, इतने पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन:रातभर सड़क पर बैठे युवा; बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे, रखी ये 5 मांगें

मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार:उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; कन्या हॉस्टल के खाने में भी मिली इल्लियां

23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा:50 हजार का बेल बॉन्ड भरा; कोर्ट ने रखी ये शर्त

डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप; पोस्टमार्टम के लिए लगाने पड़े तीन थानों के चक्कर

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!