खबर
Top News

10वीं के छात्र की पिटाई से हंगामा: होमवर्क नहीं करने पर शिक्षक ने डंडे और डस्टर से पीटा; थाने पहुंचे परिजन, जांच समिति की गठित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अगस्त 2026, 5:09 pm
शेयर करें:
10वीं के छात्र की पिटाई से हंगामा

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बड़नगर क्षेत्र के एक निजी स्कूल में कक्षा 10वीं के छात्र के साथ होमवर्क पूरा नहीं करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 6 अगस्त को ग्राम बंदरवेला स्थित योगा एकेडमी स्कूल की बताई जा रही है।

डंडे और डस्टर से की पिटाई
छात्र के परिजनों ने शिक्षक भूपेंद्र सिंह राठौर पर डंडे और डस्टर से पीठ और सिर पर मारने का आरोप लगाया है। मारपीट के बाद छात्र की पीठ पर लाल निशान और चोट के निशान दिखाई देने की बात सामने आई है।

मामले की शिकायत 7 अगस्त को भाटपचलाना थाने में की गई थी। हालांकि, बाद में छात्र के परिवार और स्कूल प्रबंधन के बीच आपसी समझौता हो गया।

10 में से 4 सवालों के जवाब नहीं दे पाया छात्र
ग्राम बंदरवेला निवासी 16 वर्षीय छात्र योगा एकेडमी स्कूल में कक्षा 10वीं में पढ़ता है। छात्र के मुताबिक, शिक्षक ने उससे होमवर्क से जुड़े 10 सवालों के जवाब पूछे थे। वह इनमें से 4 सवालों का जवाब नहीं दे पाया।

आरोप है कि इसके बाद शिक्षक ने होमवर्क पूरा नहीं करने की बात को लेकर छात्र की डंडे और डस्टर से पिटाई कर दी। छात्र ने परिजनों को बताया कि उसके सिर और पीठ पर चोट पहुंची। घटना के बाद उसकी पीठ पर लाल निशान भी पड़ गए।

परिजनों ने थाने में दिया आवेदन
घटना के बाद छात्र के परिजन भाटपचलाना थाने पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ शिकायत की। आवेदन में उन्होंने मारपीट के कारण छात्र के शरीर पर चोट के निशान आने का आरोप लगाया।

हालांकि, पुलिस में शिकायत के कुछ समय बाद ही छात्र के परिवार और स्कूल प्रबंधन के बीच आपसी समझौता हो गया। इसके बावजूद मामला शिक्षा विभाग तक पहुंच गया।

शिक्षा विभाग ने जांच के दिए आदेश
मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़नगर के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (BEO) राहुल विश्वकर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं। पूरे मामले की जांच के लिए दो जनशिक्षकों की समिति गठित की गई है।

समिति स्कूल पहुंचकर घटना से जुड़े तथ्यों, छात्र और स्कूल पक्ष के बयान सहित अन्य पहलुओं की जांच करेगी। इसके बाद रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंपी जाएगी।

जांच रिपोर्ट के बाद तय होगी कार्रवाई
बीईओ के मुताबिक, समिति की रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल विभागीय जांच जारी है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा; काले झंडे दिखाकर नारेबाजी, लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं; मंच से बोले- ‘हमें अपना काम करने दो’

1 minute ago
आज नो कार डे
Top News

आज नो कार डे:लोक परिवहन, साइकिल से अथवा पैदल चलने की लोगों से अपील

5 minutes ago
संध्या यादव मेरी बेटी जैसी
Top News

संध्या यादव मेरी बेटी जैसी:महिला पार्षद पर की टिप्पणी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद

15 minutes ago
कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती
Top News

कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती:FIR छिपाने का आरोप; याचिका पर सुनवाई से तय होगी आगे की स्थिति

17 minutes ago
रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल
Top News

रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

20 minutes ago
बप्पा संग भक्ति का उत्सव
Top News

बप्पा संग भक्ति का उत्सव:विघ्नहर्ता के अलौकिक दर्शन

27 minutes ago
नाबालिग से गैंगरेप
Top News

नाबालिग से गैंगरेप:एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार; पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

28 minutes ago
इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प'
Top News

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प':मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर

34 minutes ago
पीली गैंग की गुंडागर्दी
Top News

पीली गैंग की गुंडागर्दी:पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका

41 minutes ago
देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा
Top News

देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा:=व्हाट्सऐप पर तस्वीरें भेजकर तय होता था सौदा; 5 आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
उद्यान की भूमि पर अवैध निर्माण
Top News

उद्यान की भूमि पर अवैध निर्माण:10 दिन में हटाने का आदेश

about 1 hour ago
पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज
Top News

पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज:मुख्यमंत्री से मिले अधिकारी; बोले- लोकसेवकों के प्रति मर्यादा रखें जनप्रतिनिधि

about 1 hour ago
70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया
Top News

70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया:ईडी की कार्रवाई; हैदराबाद-मंदसौर की 90 लाख की संपत्तियां कुर्क

about 1 hour ago
TRAI का नया नियम
Top News

TRAI का नया नियम:Jio-Airtel-Vi को लाने होंगे बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान; 28 नहीं देनी होगी 30 दिन की वैलिडिटी!

about 1 hour ago
बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे
Top News

बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे:रहवासियों ने रोका तो कार लॉक कर बैठे रहे; पुलिस की सख्ती के बाद महिलाएं उतरीं

about 1 hour ago
जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या
Top News

जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या

about 1 hour ago
फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट
Top News

फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट:चर्चित हत्याकांड में साक्ष्य नष्ट करने का आरोप; थाने में एफआईआर दर्ज

about 1 hour ago
गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान
Top News

गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान:‘पहचान छिपाकर आने वालों पर लगे रोक’; गरबा शक्ति आराधना का पर्व, इसे फैशन और व्यावसायिक आयोजनों तक सीमित न करें

about 2 hours ago
प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा
Top News

प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा:तेज रफ्तार से वाहन चलाकर कई लोगों को टक्कर मारने की सूचना

about 2 hours ago
मासूम को बेरहमी से पीटा
Top News

मासूम को बेरहमी से पीटा:शराबी पिता की हैवानियत

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!