कहीं फाइलें ऑनलाइन दौड़ रहीं कहीं टेबलों पर अटकीं: एक ही नगर निगम; कामकाज के दो सिस्टम
KHULASA FIRST
संवाददाता

राजस्व विभाग ने अपनाई ई-फाइलिंग, तीन दिन में कार्रवाई नहीं तो फाइल लौटाने का प्रावधान
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम में कामकाज का तरीका भी दो तरह का है। एक तरफ राजस्व विभाग है, जहां फाइलों को अधिकारियों की टेबल तक पहुंचने का इंतजार नहीं करना पड़ता, पूरा काम ऑनलाइन हो रहा है।
दूसरी तरफ निगम के बाकी विभाग हैं, जहां आज भी फाइलें एक से दूसरी टेबल तक पहुंचने में समय लेती हैं। हैरानी की बात यह है कि एक ही नगर निगम में डिजिटल और पारंपरिक व्यवस्था साथ-साथ चल रही हैं।
राजस्व विभाग ने पूरी तरह ई-फाइलिंग व्यवस्था अपनाकर यह दिखाया है कि सरकारी कामकाज को कागजों से बाहर निकालना संभव है। अपर आयुक्त राजस्व आकाश सिंह भी इसी व्यवस्था के तहत काम कर रहे हैं।
विभाग में फाइल तैयार करने से लेकर उसे संबंधित अधिकारी तक भेजने, रिसीविंग और डिस्पैच तक की प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है। इससे फाइलों की आवाजाही में लगने वाला समय कम हुआ है।
तीन दिन में जवाबदेही तय करने का सिस्टम... इस व्यवस्था में सबसे महत्वपूर्ण पहलू अधिकारियों की जवाबदेही है। किसी अधिकारी के पास भेजी गई फाइल तीन दिन तक लंबित रह सकती है।
यदि इस अवधि में उस पर कार्रवाई नहीं होती है तो फाइल वापस लौट जाती है। ऑनलाइन सिस्टम में यह भी पता चल जाता है कि कौन-सी फाइल किस अधिकारी के पास है और कितने समय से लंबित है। यानी फाइल रोककर रखने पर अब आसानी से पर्दा नहीं डाला जा सकता।
आयुक्त कार्यालय भी नहीं निकल पाया कागजों के जाल से... राजस्व विभाग में बदलाव के बावजूद नगर निगम के दूसरे विभागों में पुरानी व्यवस्था जारी है। यहां तक कि निगम आयुक्त कार्यालय में भी रोजाना बड़ी संख्या में कागजी फाइलें पहुंचती हैं।
इन फाइलों को पढ़ने, देखने और उन पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया अब भी पहले की तरह चल रही है। ऐसे में निगम के डिजिटल कामकाज के दावों और वास्तविक व्यवस्था के बीच अंतर नजर आता है।
फाइल गुम होने और रिकॉर्ड में बदलाव की आशंका भी कम... ई-फाइलिंग का फायदा केवल तेजी तक सीमित नहीं है। डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहने से फाइल गुम होने, चोरी होने या उसमें अनधिकृत बदलाव की आशंका भी कम होती है। किस स्तर पर फाइल पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहती है। इससे पारदर्शिता के साथ जिम्मेदारी तय करना भी आसान होता है।
अब बाकी विभागों की बारी... राजस्व विभाग का मॉडल निगम के दूसरे विभागों के लिए भी अपनाया जा सकता है। जब एक विभाग पूरी तरह ऑनलाइन सिस्टम पर काम कर रहा है तो बाकी विभागों में इसे लागू करने में बाधा क्या है?
क्या निगम प्रशासन सभी विभागों में ई-फाइलिंग लागू करने की समयसीमा तय करेगा या कागजी फाइलों का बोझ ऐसे ही बना रहेगा?, फिलहाल एक ही निगम में दो व्यवस्थाएं चल रही हैं और बदलाव का इंतजार बाकी विभागों को है।
संबंधित समाचार

कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले:आरएसएस-भाजपा नेताओं की मेहमाननवाजी पर घिरे

बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज:मेंटेनेंस के नाम पर हर घर से 1 हजार रुपए; निजी बोरिंग के लिए मांगे 11 हजार, विरोध पर बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप

डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल:बोर्ड मेंबर ने बोर्ड को भेजा ईमेल

बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी:मलय जैन की हुई पदस्थापना; PHQ भोपाल से भेजे गए, हॉक फोर्स की कमान भी संभालेंगे

बच्ची के ब्रेन डैमेज मामले में एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को दिया था सात दिन का अल्टीमेटम:एमटीएच अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही की जांच रिपोर्ट आयोग को नहीं मिली

जमीन के सौदे में 3 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR:कारोबारी को संस्था की अधिग्रहित जमीन अपनी बताकर थमाई; क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद दर्ज किया केस

65 लाख पहले ही जमा किए इतना टैक्स बनता ही नहीं है:दिलजीत के कॉन्सर्ट पर 2 करोड़ के टैक्स का विवाद; आयोजक बोले

राजवाड़ा की शान मां महालक्ष्मी का दरबार:200 साल से कायम है आस्था का रिश्ता

बुजुर्ग महिला की घर में हत्या:गहने और सोने का दांत गायब; लूट के बाद वारदात की आशंका

धर्मनगरी में आधी रात को घर पर हमला:पुरानी रंजिश को लेकर बढ़ा विवाद; चेहरे पर कपड़ा बांधकर पहुंचे थे हमलावर, घर में घुसकर मचाया उत्पात

बस से बाइक सवारों तक पर कार्रवाई:सड़क पर मनमानी करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

घर को बना रखा था बारूद का गोदाम:मोहल्ले के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़

मोटर खरीदी में बड़ा घोटाला:नगर निगम ने 20 हजार की मोटर 45 हजार में खरीदी; लोकायुक्त की आपत्ति के बाद भी जांच रिपोर्ट लंबित

वीडियो देखिये, विश्व प्रसिद्ध मंदिर से हुआ दीपोत्सव का आगाज:नंदी हॉल में एक घंटे तक चला पूजन; कलेक्टर-एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल

हिस्ट्रीशीटर फिर एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया:साथी भी धराया

नसीहतें हुई बेअसर गुंडों ने चलाए चाकू:थाने में दी गई ज्ञान की घुट्टी के बाद भी नहीं माने

झिलमिल उजियारे का आया त्योहार:अवधपुरी अयोध्या से अहिल्या नगरी तक छाई खुशियां

MP के अस्पतालों में आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन 6 महीने से अटका:दिवाली पर परिवारों के सामने आर्थिक संकट; काम बंद कर आंदोलन की चेतावनी

मेडिकल कॉलेज को मिली नई PG सीटें:अब प्रदेश में पहले स्थान पर; अब इतनी हुई पोस्ट ग्रेजुएशन सीटों की संख्या, 13 सुपर स्पेशियलिटी सीटें भी उपलब्ध

मंत्रीजी का मीडिया से दूरी का सिलसिला धनतेरस पर भी रहा जारी:इस आशा से दुकान पहुंचे मीडियाकर्मियों के हाथ लगी निराशा; कुछ समय पहले ही मीडिया से किनारा करने की बात कही थी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!