खबर
Top News

वीडियो देखिये, स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री बोले-बोले- अब ग्रामीण अपने मकान के दस्तावेजों के आधार पर बैंक से ले सकेंगे ऋण; लाखों की संपत्ति को मिलेगा कानूनी अधिकार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 नवंबर 2026, 11:44 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को उनके मकानों का कानूनी मालिकाना हक दिलाने के लिए स्वामित्व योजना को अभियान के रूप में आगे बढ़ा रही है। इस योजना के तहत ग्रामीणों के आवासों की निःशुल्क रजिस्ट्री कराने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गांवों में लोग अपने मकान बनाने के लिए जीवनभर की जमा पूंजी लगा देते हैं, लेकिन कई बार उनके पास मकान के स्वामित्व से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं होते। ऐसे में स्वामित्व योजना ग्रामीण परिवारों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से राज्य सरकार ने ग्रामीणों को उनके आवास का कानूनी अधिकार दिलाने की दिशा में यह पहल की है। सरकार इस योजना को अभियान के रूप में संचालित कर रही है, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को इसका लाभ मिल सके।

मकान के दस्तावेजों से बैंक ऋण लेने की सुविधा
सीएम डॉ. यादव के अनुसार, स्वामित्व योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि मकान के वैध दस्तावेज मिलने के बाद ग्रामीण अपनी आवश्यकता के अनुसार बैंक से ऋण प्राप्त कर सकेंगे। इससे उन्हें आर्थिक जरूरतों, स्वरोजगार और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए वित्तीय सहायता हासिल करने में सुविधा होगी।

अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में कई परिवार पीढ़ियों से मकानों में निवास कर रहे हैं, लेकिन उनके पास स्वामित्व प्रमाणित करने वाले दस्तावेज उपलब्ध नहीं होते थे। योजना के माध्यम से ऐसे मकानों का रिकॉर्ड तैयार कर ग्रामीणों को मालिकाना अधिकार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती
मुख्यमंत्री ने योजना से लाभान्वित होने वाले सभी हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। मकानों के दस्तावेज मिलने से ग्रामीणों की संपत्ति को कानूनी पहचान मिलेगी और बैंकिंग सुविधाओं तक उनकी पहुंच आसान हो सकेगी।

सरकार का मानना है कि स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को संपत्ति संबंधी सुरक्षा मिलने के साथ उनकी आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इससे गांवों में विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में नए अवसर तैयार होंगे।

संबंधित समाचार

MP के अस्पतालों में आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन 6 महीने से अटका
Top News

MP के अस्पतालों में आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन 6 महीने से अटका:दिवाली पर परिवारों के सामने आर्थिक संकट; काम बंद कर आंदोलन की चेतावनी

5 minutes ago
मेडिकल कॉलेज को मिली नई PG सीटें
Top News

मेडिकल कॉलेज को मिली नई PG सीटें:अब प्रदेश में पहले स्थान पर; अब इतनी हुई पोस्ट ग्रेजुएशन सीटों की संख्या, 13 सुपर स्पेशियलिटी सीटें भी उपलब्ध

14 minutes ago
मंत्रीजी का मीडिया से दूरी का सिलसिला धनतेरस पर भी रहा जारी
Top News

मंत्रीजी का मीडिया से दूरी का सिलसिला धनतेरस पर भी रहा जारी:इस आशा से दुकान पहुंचे मीडियाकर्मियों के हाथ लगी निराशा; कुछ समय पहले ही मीडिया से किनारा करने की बात कही थी

26 minutes ago
इस मंदिर की अनोखी परंपरा
Top News

इस मंदिर की अनोखी परंपरा:करोड़ों के नोटों और आभूषणों से सजा मां लक्ष्मी का दरबार; 24 CCTV कैमरे और चार सुरक्षा गार्ड तैनात

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर पुलिस की सलाह
Top News

वीडियो देखिये, ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर पुलिस की सलाह:फर्जी डिस्काउंट ऑफर के जरिए ठगी कर सकते हैं साइबर अपराधी; वेबसाइट का URL जांचने के बाद ही करें खरीदारी, OTP, CVV और UPI PIN किसी से साझा न करें

about 1 hour ago
बहन के प्रेम विवाह की नाराजगी में जीजा की हत्या
Top News

बहन के प्रेम विवाह की नाराजगी में जीजा की हत्या:16 साल के साले ने चाकू से किए कई वार; दो साल पहले की थी शादी

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, धनतेरस पर मुख्यमंत्री ने की भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना
Top News

वीडियो देखिये, धनतेरस पर मुख्यमंत्री ने की भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना:प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना; बोले- सबसे बड़ा धन निरोगी काया

about 1 hour ago
इंदौर में बुर्ज खलीफा की तर्ज पर सजा घर
Top News

इंदौर में बुर्ज खलीफा की तर्ज पर सजा घर:रोशनी में दिखे भगवान राम-सीता और डिजिटल आतिशबाजी; पांच दिनों तक दिखेंगी अलग-अलग धार्मिक थीम

about 1 hour ago
सौंदर्य, प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर शहर की बेटी ने किया कमाल
Top News

सौंदर्य, प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर शहर की बेटी ने किया कमाल:दो अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जीते खिताब

about 2 hours ago
एमपी के इन 6 जिलों में पंचायत उपचुनाव का ऐलान
Top News

एमपी के इन 6 जिलों में पंचायत उपचुनाव का ऐलान:इस दिन को होगा मतदान; इतनी सीटों पर होना है चुनाव

about 2 hours ago
भीषण ट्रक हादसे की शिकार छात्रा के हाथ की सातवीं सर्जरी
Top News

भीषण ट्रक हादसे की शिकार छात्रा के हाथ की सातवीं सर्जरी:इतने घंटे चला ऑपरेशन; पैर की नस हाथ में लगाकर डॉक्टरों ने बचाया

about 2 hours ago
ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल की अचानक मौत
Top News

ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल की अचानक मौत:सीने में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत; अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

about 2 hours ago
पुलिस और अपराधियों के बीच 20 मिनट तक मुठभेड़
Top News

पुलिस और अपराधियों के बीच 20 मिनट तक मुठभेड़:24 राउंड फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में तीनों की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

about 2 hours ago
दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो संदिग्ध मिठाई जब्त; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

about 18 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; इतना माल जब्त

about 19 hours ago
रांग साइड बाइक चलाना और मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा
Top News

रांग साइड बाइक चलाना और मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा:यातायात पुलिस की सख्ती; शिकायतों के आधार पर की कार्रवाई;

about 19 hours ago
कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा
Top News

कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा:नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत; 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिले शव

about 19 hours ago
ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान
Top News

ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान:थाने में खाया जहर; मौत से पहले वीडियो में किया चौकाने वाला खुलासा

about 19 hours ago
प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें
Top News

प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें:पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी; हादसा होने पर तत्काल अपनाएं प्राथमिक उपचार

about 19 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!