खबर
Top News

वीडियो देखिये, ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर पुलिस की सलाह: फर्जी डिस्काउंट ऑफर के जरिए ठगी कर सकते हैं साइबर अपराधी; वेबसाइट का URL जांचने के बाद ही करें खरीदारी, OTP, CVV और UPI PIN किसी से साझा न करें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 नवंबर 2026, 11:59 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धनतेरस और दीपावली के त्योहार पर बाजारों में खरीदारी के साथ ऑनलाइन शॉपिंग का चलन भी बढ़ गया है। ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आकर्षक डिस्काउंट, कैशबैक और विशेष ऑफर्स के नाम पर लोग बड़ी संख्या में खरीदारी कर रहे हैं। इसी का फायदा उठाकर साइबर अपराधी लोगों को ठगी का शिकार बना सकते हैं। इसे देखते हुए इंदौर पुलिस ने नागरिकों के लिए साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी कर ऑनलाइन खरीदारी के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

पुलिस ने बताया कि त्योहारों के दौरान साइबर ठग फर्जी वेबसाइट, नकली शॉपिंग लिंक और लुभावने डिस्काउंट ऑफर्स के जरिए लोगों को निशाना बनाते हैं। कई बार ये वेबसाइट वास्तविक कंपनियों की वेबसाइट से मिलते-जुलते नाम और डिजाइन का इस्तेमाल करती हैं, जिससे लोग आसानी से इनके झांसे में आ जाते हैं।

खरीदारी से पहले वेबसाइट की करें जांच
इंदौर पुलिस ने सलाह दी है कि ऑनलाइन शॉपिंग हमेशा अधिकृत और विश्वसनीय वेबसाइट से ही करें। किसी भी वेबसाइट से खरीदारी करने से पहले उसका URL यानी वेब एड्रेस ध्यानपूर्वक जांचें। अनजान लिंक पर क्लिक करने या संदिग्ध वेबसाइट से भुगतान करने से बचें।

OTP और बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन भुगतान करते समय बैंक खाते की जानकारी, कार्ड नंबर, CVV, OTP और UPI PIN किसी के साथ साझा न करें। भुगतान करने से पहले वेबसाइट की प्रामाणिकता और पेमेंट डिटेल भी अच्छी तरह जांच लें। बेहद कम कीमत या असामान्य छूट देने वाले ऑफर्स के प्रति विशेष सावधानी बरतें।

ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

इंदौर पुलिस ने त्योहारों की खुशियां सुरक्षित बनाए रखने के लिए नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी आकर्षक ऑनलाइन ऑफर के लालच में अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने की अपील की है।

संबंधित समाचार

MP के अस्पतालों में आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन 6 महीने से अटका
Top News

MP के अस्पतालों में आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन 6 महीने से अटका:दिवाली पर परिवारों के सामने आर्थिक संकट; काम बंद कर आंदोलन की चेतावनी

6 minutes ago
मेडिकल कॉलेज को मिली नई PG सीटें
Top News

मेडिकल कॉलेज को मिली नई PG सीटें:अब प्रदेश में पहले स्थान पर; अब इतनी हुई पोस्ट ग्रेजुएशन सीटों की संख्या, 13 सुपर स्पेशियलिटी सीटें भी उपलब्ध

15 minutes ago
मंत्रीजी का मीडिया से दूरी का सिलसिला धनतेरस पर भी रहा जारी
Top News

मंत्रीजी का मीडिया से दूरी का सिलसिला धनतेरस पर भी रहा जारी:इस आशा से दुकान पहुंचे मीडियाकर्मियों के हाथ लगी निराशा; कुछ समय पहले ही मीडिया से किनारा करने की बात कही थी

27 minutes ago
इस मंदिर की अनोखी परंपरा
Top News

इस मंदिर की अनोखी परंपरा:करोड़ों के नोटों और आभूषणों से सजा मां लक्ष्मी का दरबार; 24 CCTV कैमरे और चार सुरक्षा गार्ड तैनात

about 1 hour ago
बहन के प्रेम विवाह की नाराजगी में जीजा की हत्या
Top News

बहन के प्रेम विवाह की नाराजगी में जीजा की हत्या:16 साल के साले ने चाकू से किए कई वार; दो साल पहले की थी शादी

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को बड़ी सौगात
Top News

वीडियो देखिये, स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को बड़ी सौगात:मुख्यमंत्री बोले-बोले- अब ग्रामीण अपने मकान के दस्तावेजों के आधार पर बैंक से ले सकेंगे ऋण; लाखों की संपत्ति को मिलेगा कानूनी अधिकार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, धनतेरस पर मुख्यमंत्री ने की भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना
Top News

वीडियो देखिये, धनतेरस पर मुख्यमंत्री ने की भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना:प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना; बोले- सबसे बड़ा धन निरोगी काया

about 1 hour ago
इंदौर में बुर्ज खलीफा की तर्ज पर सजा घर
Top News

इंदौर में बुर्ज खलीफा की तर्ज पर सजा घर:रोशनी में दिखे भगवान राम-सीता और डिजिटल आतिशबाजी; पांच दिनों तक दिखेंगी अलग-अलग धार्मिक थीम

about 1 hour ago
सौंदर्य, प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर शहर की बेटी ने किया कमाल
Top News

सौंदर्य, प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर शहर की बेटी ने किया कमाल:दो अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जीते खिताब

about 2 hours ago
एमपी के इन 6 जिलों में पंचायत उपचुनाव का ऐलान
Top News

एमपी के इन 6 जिलों में पंचायत उपचुनाव का ऐलान:इस दिन को होगा मतदान; इतनी सीटों पर होना है चुनाव

about 2 hours ago
भीषण ट्रक हादसे की शिकार छात्रा के हाथ की सातवीं सर्जरी
Top News

भीषण ट्रक हादसे की शिकार छात्रा के हाथ की सातवीं सर्जरी:इतने घंटे चला ऑपरेशन; पैर की नस हाथ में लगाकर डॉक्टरों ने बचाया

about 2 hours ago
ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल की अचानक मौत
Top News

ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल की अचानक मौत:सीने में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत; अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

about 2 hours ago
पुलिस और अपराधियों के बीच 20 मिनट तक मुठभेड़
Top News

पुलिस और अपराधियों के बीच 20 मिनट तक मुठभेड़:24 राउंड फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में तीनों की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

about 2 hours ago
दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो संदिग्ध मिठाई जब्त; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

about 18 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; इतना माल जब्त

about 19 hours ago
रांग साइड बाइक चलाना और मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा
Top News

रांग साइड बाइक चलाना और मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा:यातायात पुलिस की सख्ती; शिकायतों के आधार पर की कार्रवाई;

about 19 hours ago
कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा
Top News

कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा:नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत; 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिले शव

about 19 hours ago
ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान
Top News

ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान:थाने में खाया जहर; मौत से पहले वीडियो में किया चौकाने वाला खुलासा

about 19 hours ago
प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें
Top News

प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें:पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी; हादसा होने पर तत्काल अपनाएं प्राथमिक उपचार

about 19 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!