MP के अस्पतालों में आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन 6 महीने से अटका: दिवाली पर परिवारों के सामने आर्थिक संकट; काम बंद कर आंदोलन की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
प्रदेश में जहां लोग दीपावली का त्योहार उत्साह और खुशियों के साथ मना रहे हैं, वहीं सरकारी अस्पतालों में दिन-रात सेवाएं देने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों के परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
दो से छह महीने तक का वेतन नहीं मिला
प्रदेश के कई जिलों में कर्मचारियों को 2 से 6 महीने तक का वेतन नहीं मिला है। लंबे समय से भुगतान अटके होने के कारण कर्मचारियों के सामने घर का खर्च चलाने, बच्चों की फीस भरने, दवाइयां खरीदने और मकान का किराया देने तक की समस्या खड़ी हो गई है।
बकाया वेतन तत्काल जारी करने की मांग
मध्यप्रदेश राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ ने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए बकाया वेतन तत्काल जारी करने की मांग की है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह ने आरोप लगाया कि अधिकारियों और एजेंसियों की कमीशनखोरी के कारण कर्मचारियों का वेतन अटका हुआ है।
उनका कहना है कि अस्पतालों की व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को ही समय पर मेहनताना नहीं मिल रहा है।
कई जिलों में महीनों से वेतन का इंतजार
संघ के मुताबिक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में वेतन भुगतान की स्थिति गंभीर बनी हुई है। नीमच में कर्मचारियों को छह महीने से वेतन नहीं मिला है, जबकि छिंदवाड़ा में पांच महीने से भुगतान अटका हुआ है।
इसी तरह सागर, बैतूल, ग्वालियर और उमरिया में चार महीने से वेतन नहीं मिला। सिवनी मालवा में तीन महीने और कटनी में दो महीने से कर्मचारी भुगतान का इंतजार कर रहे हैं।
दवाइयों, बच्चों की फीस और किराए की चिंता
कर्मचारियों का कहना है कि नियमित वेतन नहीं मिलने से परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। कई कर्मचारियों के पास जरूरी दवाइयां खरीदने, बच्चों की स्कूल फीस जमा करने और मकान का किराया देने तक के पैसे नहीं बचे हैं।
त्योहार के समय आर्थिक परेशानी और बढ़ गई है। कर्मचारियों के परिवारों को उम्मीद थी कि दीपावली से पहले बकाया वेतन और बोनस मिल जाएगा, लेकिन भुगतान नहीं होने से उनकी मुश्किलें बरकरार हैं।
एक सप्ताह का अल्टीमेटम, काम बंद करने की चेतावनी
मध्यप्रदेश राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ ने सरकार और संबंधित विभागों से मांग की है कि कर्मचारियों का रुका हुआ वेतन तत्काल जारी कराया जाए।
साथ ही जिन एजेंसियों पर कर्मचारियों के शोषण और भुगतान में लापरवाही के आरोप हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर बकाया वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो कर्मचारी काम बंद कर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। ऐसे में अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर भी असर पड़ने की आशंका है।
अस्पतालों की सेवाओं पर पड़ सकता है असर
आउटसोर्स कर्मचारी अस्पतालों में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालते हैं। लंबे समय तक वेतन नहीं मिलने और कर्मचारियों के आंदोलन पर जाने की स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। अब देखना होगा कि सरकार और संबंधित एजेंसियां कर्मचारियों की मांगों पर कब तक कार्रवाई करती हैं।
संबंधित समाचार

बस से बाइक सवारों तक पर कार्रवाई:सड़क पर मनमानी करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

घर को बना रखा था बारूद का गोदाम:मोहल्ले के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़

मोटर खरीदी में बड़ा घोटाला:नगर निगम ने 20 हजार की मोटर 45 हजार में खरीदी; लोकायुक्त की आपत्ति के बाद भी जांच रिपोर्ट लंबित

वीडियो देखिये, विश्व प्रसिद्ध मंदिर से हुआ दीपोत्सव का आगाज:नंदी हॉल में एक घंटे तक चला पूजन; कलेक्टर-एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल

हिस्ट्रीशीटर फिर एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया:साथी भी धराया

नसीहतें हुई बेअसर गुंडों ने चलाए चाकू:थाने में दी गई ज्ञान की घुट्टी के बाद भी नहीं माने

कहीं फाइलें ऑनलाइन दौड़ रहीं कहीं टेबलों पर अटकीं:एक ही नगर निगम; कामकाज के दो सिस्टम

झिलमिल उजियारे का आया त्योहार:अवधपुरी अयोध्या से अहिल्या नगरी तक छाई खुशियां

मेडिकल कॉलेज को मिली नई PG सीटें:अब प्रदेश में पहले स्थान पर; अब इतनी हुई पोस्ट ग्रेजुएशन सीटों की संख्या, 13 सुपर स्पेशियलिटी सीटें भी उपलब्ध

मंत्रीजी का मीडिया से दूरी का सिलसिला धनतेरस पर भी रहा जारी:इस आशा से दुकान पहुंचे मीडियाकर्मियों के हाथ लगी निराशा; कुछ समय पहले ही मीडिया से किनारा करने की बात कही थी

इस मंदिर की अनोखी परंपरा:करोड़ों के नोटों और आभूषणों से सजा मां लक्ष्मी का दरबार; 24 CCTV कैमरे और चार सुरक्षा गार्ड तैनात

वीडियो देखिये, ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर पुलिस की सलाह:फर्जी डिस्काउंट ऑफर के जरिए ठगी कर सकते हैं साइबर अपराधी; वेबसाइट का URL जांचने के बाद ही करें खरीदारी, OTP, CVV और UPI PIN किसी से साझा न करें

बहन के प्रेम विवाह की नाराजगी में जीजा की हत्या:16 साल के साले ने चाकू से किए कई वार; दो साल पहले की थी शादी

वीडियो देखिये, स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को बड़ी सौगात:मुख्यमंत्री बोले-बोले- अब ग्रामीण अपने मकान के दस्तावेजों के आधार पर बैंक से ले सकेंगे ऋण; लाखों की संपत्ति को मिलेगा कानूनी अधिकार

वीडियो देखिये, धनतेरस पर मुख्यमंत्री ने की भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना:प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना; बोले- सबसे बड़ा धन निरोगी काया

इंदौर में बुर्ज खलीफा की तर्ज पर सजा घर:रोशनी में दिखे भगवान राम-सीता और डिजिटल आतिशबाजी; पांच दिनों तक दिखेंगी अलग-अलग धार्मिक थीम

सौंदर्य, प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर शहर की बेटी ने किया कमाल:दो अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जीते खिताब

एमपी के इन 6 जिलों में पंचायत उपचुनाव का ऐलान:इस दिन को होगा मतदान; इतनी सीटों पर होना है चुनाव

भीषण ट्रक हादसे की शिकार छात्रा के हाथ की सातवीं सर्जरी:इतने घंटे चला ऑपरेशन; पैर की नस हाथ में लगाकर डॉक्टरों ने बचाया

ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल की अचानक मौत:सीने में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत; अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!