बहन के प्रेम विवाह की नाराजगी में जीजा की हत्या: 16 साल के साले ने चाकू से किए कई वार; दो साल पहले की थी शादी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बहन के प्रेम विवाह को लेकर परिवार में चली आ रही नाराजगी का अंत खूनी वारदात में बदल गया। खुड़ैल थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग ने अपने 22 वर्षीय जीजा की चाकू मारकर हत्या कर दी।
चाकू से जीजा पर कई वार कर दिए
घटना बुधवार रात की है, जब परिवार में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में नाबालिग ने सब्जी काटने वाले चाकू से जीजा पर कई वार कर दिए।
आरोपी गिरफ्तार
गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।
दो साल पहले किया था प्रेम विवाह
टीआई करणी सिंह शक्तावत के मुताबिक मृतक की पहचान दीपक पुत्र गोपाल (22), निवासी राणायर बरोठा, जिला देवास के रूप में हुई है। दीपक ने करीब दो साल पहले गांव की ही गायत्री से प्रेम विवाह किया था।
इस शादी से गायत्री का परिवार नाराज था। शुरुआत में परिजनों ने दोनों से दूरी बना ली थी और बातचीत भी बंद कर दी थी। हालांकि, कुछ समय बाद परिवार में फिर मेलजोल शुरू हो गया और दीपक का ससुराल आना-जाना होने लगा।
सास की बाहरवीं में शामिल होने पहुंचा था युवक
बुधवार को दीपक अपनी बड़ी सास रामकन्या की बाहरवीं के कार्यक्रम में शामिल होने निलगिरी परिसर पहुंचा था। घर में रात के समय भजन-कीर्तन चल रहा था और परिवार के लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे।
दीपक के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी
इसी बीच रात करीब दो बजे अचानक दीपक के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो दीपक खून से लथपथ हालत में मिला।
बताया गया कि टेंट की आड़ में उस पर चाकू से हमला किया गया था। अचानक हुई इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
बातचीत को लेकर हुआ विवाद, गुस्से में किया हमला
परिजन दीपक को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और संदेह के आधार पर नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
टीआई के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दीपक उससे बात नहीं करने को लेकर धमका रहा था। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और गुस्से में उसने सब्जी काटने वाले चाकू से जीजा पर हमला कर दिया।
संबंधित समाचार

MP के अस्पतालों में आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन 6 महीने से अटका:दिवाली पर परिवारों के सामने आर्थिक संकट; काम बंद कर आंदोलन की चेतावनी

मेडिकल कॉलेज को मिली नई PG सीटें:अब प्रदेश में पहले स्थान पर; अब इतनी हुई पोस्ट ग्रेजुएशन सीटों की संख्या, 13 सुपर स्पेशियलिटी सीटें भी उपलब्ध

मंत्रीजी का मीडिया से दूरी का सिलसिला धनतेरस पर भी रहा जारी:इस आशा से दुकान पहुंचे मीडियाकर्मियों के हाथ लगी निराशा; कुछ समय पहले ही मीडिया से किनारा करने की बात कही थी

इस मंदिर की अनोखी परंपरा:करोड़ों के नोटों और आभूषणों से सजा मां लक्ष्मी का दरबार; 24 CCTV कैमरे और चार सुरक्षा गार्ड तैनात

वीडियो देखिये, ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर पुलिस की सलाह:फर्जी डिस्काउंट ऑफर के जरिए ठगी कर सकते हैं साइबर अपराधी; वेबसाइट का URL जांचने के बाद ही करें खरीदारी, OTP, CVV और UPI PIN किसी से साझा न करें

वीडियो देखिये, स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को बड़ी सौगात:मुख्यमंत्री बोले-बोले- अब ग्रामीण अपने मकान के दस्तावेजों के आधार पर बैंक से ले सकेंगे ऋण; लाखों की संपत्ति को मिलेगा कानूनी अधिकार

वीडियो देखिये, धनतेरस पर मुख्यमंत्री ने की भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना:प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना; बोले- सबसे बड़ा धन निरोगी काया

इंदौर में बुर्ज खलीफा की तर्ज पर सजा घर:रोशनी में दिखे भगवान राम-सीता और डिजिटल आतिशबाजी; पांच दिनों तक दिखेंगी अलग-अलग धार्मिक थीम

सौंदर्य, प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर शहर की बेटी ने किया कमाल:दो अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जीते खिताब

एमपी के इन 6 जिलों में पंचायत उपचुनाव का ऐलान:इस दिन को होगा मतदान; इतनी सीटों पर होना है चुनाव

भीषण ट्रक हादसे की शिकार छात्रा के हाथ की सातवीं सर्जरी:इतने घंटे चला ऑपरेशन; पैर की नस हाथ में लगाकर डॉक्टरों ने बचाया

ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल की अचानक मौत:सीने में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत; अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

पुलिस और अपराधियों के बीच 20 मिनट तक मुठभेड़:24 राउंड फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में तीनों की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो संदिग्ध मिठाई जब्त; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; इतना माल जब्त

रांग साइड बाइक चलाना और मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा:यातायात पुलिस की सख्ती; शिकायतों के आधार पर की कार्रवाई;

कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा:नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत; 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिले शव

ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान:थाने में खाया जहर; मौत से पहले वीडियो में किया चौकाने वाला खुलासा

प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें:पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी; हादसा होने पर तत्काल अपनाएं प्राथमिक उपचार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!